...मौत अब और करीब आ गई, जानें ऐसा क्यों कहा शक्ति कपूर ने

देश इस समय बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ-साथ हॉस्पिटल में बेड, ऑक्सीजन, इंजेक्शन और दवाइयों की कमी से जूझ रहा है। इनके अभाव में रोजाना हजारों कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। देश की ऐसी हालत देख बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का दिल टूट गया है। एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने कहा कि अब सोशल मीडिया पर जाना और न्यूज चैनल देखना बहुत अजीब लगता है। उन्होंने कहा, 'यह बीता साल बहुत मुश्किलों से भरा हुआ निकला है। मौत अब और करीब आ गई है। पहले लोग बोलते थे मरने वाला है, मरने वाला है और उसमें दस साल लग जाते थे। अब लोग मक्खियों की तरह मर रहे हैं। मौत क्या है अब? यह बहुत आसान है अब। मैंने अभी सुना दोस्त के भाई को सुबह अस्पताल लेकर गए थे और शाम को वह नहीं रहे। इसे आप प्रिडिक्ट नहीं कर सकते हैं।' बता दे, शक्ति कपूर लंबे समय से घर पर ही रह रहे हैं वह महामारी के चलते घर से बहुत कम बाहर निकलते हैं।

शक्ति कपूर ने आगे कहा कि परिस्थिति हाथ ने निकलती जा रही है। वह वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं और लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के लिए कह रहे हैं। उनका मानना है कि वैक्सीन लगवाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।