2022 में गुलजार होगा बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस; राधेश्याम, RRR से लेकर गणपत तक, रिलीज होंगी ये 32 बड़ी फिल्में

देशभर में कोरोना के मामलों ने एक बार फ‍िर तेजी पकड़ ली है। कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। साल 2020 और उसके बाद 2021, दोनों ही वर्ष फ‍िल्‍म जगत के लिए सुखद नहीं रहे। दोनों वर्ष कोरोना वायरस की भेंट चढ़े। कोरोना वायरस की पहली लहर में तो सिनेमा जगत का बुरा हाल हो गया था, वहीं दूसरी लहर के चलते साल 2021 में भी वैसी रौनक नहीं रही जैसे पहले हुआ करती थी। कोरोना की वजह से 2021 में बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही कि साल 2022 में सिनेमा जगत की रौनक वापस देखने को मिलेगी। फ‍िल्‍म मेकर्स ने कई शानदार फ‍िल्‍मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी हैं। जनवरी 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक तमाम दिग्‍गज सितारों की फ‍िल्‍में सिनेमाघरों में पहुंचने वाली हैं। आइए जानते है कौन सी फिल्म किस डेट पर रिलीज होने वाली है।

राधेश्याम

रिलीज डेट : 14 जनवरी, 2022
स्टारकास्ट : प्रभास, पूजा हेगड़े

RRR

रिलीज डेट : 7 फरवरी, 2022
स्टारकास्ट : रामचरण तेजा, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन

पृथ्वीराज

रिलीज डेट : 21 जनवरी, 2022
स्टारकास्ट : अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनूसूद, संजय दत्त

अटैक

रिलीज डेट : 28 जनवरी, 2022
स्टारकास्ट : जॉन अब्राहम, रकुलप्रीत सिंह, जैकलिन फर्नांडीस

बधाई दो

रिलीज डेट : 4 फरवरी, 2022
स्टारकास्ट : राजकुमार राव, भूमि पेड्नेकर

गंगुबाई काठियावाड़ी

रिलीज डेट : 18 फरवरी, 2022
स्टारकास्ट : आलिया भट्ट, अजय देवगन

जयेशभाई जोरदार

रिलीज डेट : 25 फरवरी, 2022
स्टारकास्ट : रणवीर सिंह, शालिनी पांडे

बच्चन पांडे

रिलीज डेट : 4 मार्च, 2022
स्टारकास्ट : अक्षय कुमार, कृति सैनन

शमशेरा

रिलीज डेट : 18 मार्च, 2022
स्टारकास्ट : रणवीर कपूर, वाणी कपूर

भूल भुलैया 2

रिलीज डेट : 25 मार्च, 2022
स्टारकास्ट : कार्तिक आर्यन, कियारा और तब्बू

अनेक

रिलीज डेट : 31 मार्च, 2022
स्टारकास्ट : आयुष्मान खुराना

धाकड़

रिलीज डेट : 4 अप्रैल, 2022
स्टारकास्ट : कंगना रानौत, अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता

लाल सिंह चड्डा

रिलीज डेट : 14 अप्रैल 2022
स्टारकास्ट : करीना कपूर, आमिर खान

KGF Chapter 2

रिलीज डेट : 14 अप्रैल 2022
स्टारकास्ट : यश

साराल

रिलीज डेट : 14 अप्रैल 2022
स्टारकास्ट : प्रभास

हीरोपंती 2

रिलीज डेट : 29 अप्रैल, 2022
स्टारकास्ट : टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया

रनवे 34

रिलीज डेट : 29 अप्रैल, 2022
स्टारकास्ट : अमिताभ बच्चन, अजय देवगन

मिशन मंजनू

रिलीज डेट : 13 मई, 2022
स्टारकास्ट : सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना

गोविंदा नाम मेरा

रिलीज डेट : 10 जून, 2022
स्टारकास्ट : विक्की कौशल, कियारा आडवानी, भूमि पेड्नेकर

डॉक्टर जी

रिलीज डेट : 17 अप्रैल, 2022
स्टारकास्ट : आयुष्मान खुराना, रकुलप्रीत सिंह

जुग जुग जियो

रिलीज डेट : 24अप्रैल, 2022
स्टारकास्ट : वरुण धवन, कियारा आडवानी

एक विलन रिटर्न्स

रिलीज डेट : 8 जुलाई, 2022
स्टारकास्ट : अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम, दिशा पटानी

फोन भूत

रिलीज डेट : 15 जुलाई, 2022
स्टारकास्ट : कैटरिना कैफ, सिधांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर

सर्कस

रिलीज डेट : 15 जुलाई, 2022
स्टारकास्ट : रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े

रक्षा बंधन

रिलीज डेट : 11 अगस्त, 2022
स्टारकास्ट : अक्षय कुमार

आदिपुरुष

रिलीज डेट : 11 अगस्त, 2022
स्टारकास्ट : प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान

लाईगर

रिलीज डेट : 25 अगस्त, 2022
स्टारकास्ट : विजय देवरेकोंडा, अनन्या पांडे

ब्रह्मास्त्र

रिलीज डेट : 9 सितम्बर, 2022
स्टारकास्ट : रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन

तेजस

रिलीज डेट : 5 अक्तूबर, 2022
स्टारकास्ट : कंगना रानौत

शहजादा

रिलीज डेट : 4 नवंबर, 2022
स्टारकास्ट : कार्तिक आर्यन, कृति सैनन

भेड़िया

रिलीज डेट : 25 नवंबर, 2022
स्टारकास्ट : वरुण धवन, कृति सैनन

गणपत

रिलीज डेट : 23 दिसंबर, 2022
स्टारकास्ट : टाइगर श्रॉफ, कृति सैनन