मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स एक्ट्रेस के पीछे-पीछे जिम के गेट के अंदर तक पहुंच जाता है।
पापाराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर नजर आ रहे इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा आम दिन की तरह अपनी कार से उतरकर ग्लैमरस अंदाज में जिम के अंदर जाती दिख रही हैं। तभी एक शख्स उनके पीछे-पीछे गेट के अंदर पहुंच जाता है। मलाइका उन्हें देखकर हैरान रह जाती हैं। इतना ही नहीं वह शख्स उनके काफी करीब भी पहुंच जाता है।
इसके बाद वह मलाइका के सामने अपना फोन लेकर खड़ा हो जाता है ताकि सेल्फी ले सके। मलाइका उनके साथ हिचकिचाते हुए पोज़ भी दे देती हैं। इसके बाद फिर वह शख्स उनके पीछे भागता है और मलाइका इस बार भी पोज़ दे देती हैं। इसके बाद मलाइका अंदर जाने के लिए आगे बढ़ती हैं, उनके पीछे वह शख्स फिर भागता है और मलाइका काफी हिचकती नजर आ रही हैं।
मलाइका का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। लोगों ने सवाल किया है- ये कौन लोग हैं, कहां से आते हैं। एक यूजर ने लिखा है- किसको दिखाएगा इतनी फोटोज लेके। एक ने कहा- कायकू परेशान करते है शेमरे। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई, घर पर ही चले जाओ न यार।