रकुल प्रीत सिंह ने रेड बिकिनी में शेयर की फोटो, फैंस बोली - Uffff so Hot

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एक के बाद एक अपने ग्लैमरस और सिजलिंग फोटोज शेयर करके फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। रकुल प्रीत सिंह ने अब बिकिनी में अपनी एक सुपर स्टनिंग फोटो शेयर करके फैंस को खास ट्रीट दी है। रकुल की ये थ्रोबैक फोटो है।

रकुल प्रीत सिंह अपने लेटेस्ट फोटो में रेड डिजाइनर बिकिनी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बिकिनी लुक को प्रिंटेड श्रग के साथ कंप्लीट किया है। रकुल ने सनग्लासेस और ईयररिंग्स के साथ अपने बिकिनी लुक में ग्लैम एड किया है। रकुल फोटो में न्यूड नेचुरल मेकअप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बालों में पोनीटेल बनाई हुई है। रकुल इस लुक में वाकई एक स्टाइल डीवा लग रही हैं। रकुल की स्टनिंग बिकिनी फोटो के बैकग्राउंड में समंदर और आसमान का खूबसूरत नजारा एक्ट्रेस की फोटो में चार चांद लगा रहा है।

रकुल की बिकिनी फोटो को अब तक करीब 5 लाख लाइक मिल चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- Glamorous look, एक दूसरे यूजर ने लिखा- Stunning... वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'Uffff so 🔥।' कई यूजर्स हार्ट इमोजी के साथ एक्ट्रेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में देखा गया था। फिल्म में अर्जुन कपूर और नीना गुप्ता भी अहम रोल में थे। रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म अटैक में नजर आने वाली है। इस फिल्म में रकुल के साथ जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे। फिल्म 1 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।