ओपन टॉप और गले में मंगलसूत्र पहनकर प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैग्जीन के लिए करवाया बोल्ड फोटोशूट, फैंस को पसंद आ रही तस्वीरें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीरें प्रियंका ने खुद फैन्स के लिए शेयर की है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज़ में प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग ड्रेसेज़ में हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बेहद स्टाइलिश नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में वोग मैग्जीन (Vogue Magazine) के लिए फोटोशूट कराया है। एक्ट्रेस वोग के सितंबर महीने की कवर गर्ल बनी हैं। फोटोशूट में आप देख सकते हैं कि वह रेड ऑउटफिट में काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। उनका लुक भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा था।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ काफी बोल्ड फोटो शेयर की थी। फोटो में प्रियंका रेड एंड ब्लैक बिकिनी पहने बीच पर उल्टा लेटी हुई हैं। वहीं, उनके पति निक एक्ट्रेस के बम पर ब्रेकफास्ट करते दिख रहे थे। फोटो में देखा जा सकता है कि निक शर्टलेस हैं और उन्होंने काले रंग की स्विमिंग वियर पहन रखी है। प्रियंका को इस फोटो को पोस्ट करने पर काफी ट्रोल भी किया गया। उनके इस फोटो पर 3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके अलावा, प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी सिंगल बिकिनी फोटो भी शेयर की थी। जिसे काफी पसंद किया गया।