टू पीस पहन बीच किनारे Nora Fatehi ने लिया सनबाथ, वीडियो शेयर करते ही हुआ वायरल

बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस के अलावा अपने ग्लैमर के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते है। नोरा फतेही इन दिनों छुट्टियों का मजा ले रही हैं, जिसका पता उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर लगता है। नोरा ने बिकिनी में सनबाथ लेते हुए अपना एक वीडियो फैन्स के लिए शेयर किया है, जो कि खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

नोरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे आइस ब्लू कलर की बिकिनी पहने बीच पर नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच पर जोरों की हवा चल रही है और नोरा बड़े ही खूबसूरत अंदाज में बिकिनी में पोज दे रही हैं। उनके खूबसूरत बाल बार-बार उनके चेहरे को चूम रहे है।

इसके साथ ही एक अन्य स्टोरी में नोरा व्हाइट कलर के बाथरोब में नजर आ रही हैं। नोरा का यह अंदाज उनके फैन्स को खूब भा रहा है और वे इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में नोरा का गाना ‘जालिमा कोका कोला' रिलीज हुआ है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा नोरा फतेही जल्द ही अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगी, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था।