इवेंट में व्हाइट साड़ी में नजर आईं कियारा आडवाणी, ट्रेडिशनल लुक देख फैंस ने की जमकर तारीफ; VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्‍शन में स्पॉट किया गया। लोकमत महाराष्‍ट्रियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022 में कियारा आडवाणी शामिल हुईं। अपनी खूबसूरती से वह पूरी महफिल में चार चांद लगाती नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कियारा ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। इस दौरान कियारा ने व्हाइट साड़ी पहनी हुई है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। खुले बालों में माथे पर सजी बिंदी कियारा की खूबसूरती को और भी बढ़ा रही थी। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस कियारा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दे, मुंबई में आयोजित लोकमत महाराष्‍ट्रियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022 में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गोवा सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। कियारा को अवॉर्ड भी मिला।

कियारा इन दिनों सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। लेटेस्‍ट खबर तो ये है कि वे बहुत जल्‍द शादी करने जा रहे हैं। अगले साल अप्रैल में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।