200 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार 'The Kashmir FIles', जानें फिल्म के सितारों ने ली कितनी फीस

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'The Kashmir Files' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म 200 करोड़ में एंट्री करने वाली है। कम बजट में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' सफलता का ऐसा स्वाद चखेगी, ये किसी ने सोचा नहीं होगा। 'द कश्मीर फाइल्स' के कलेक्शन के बारे में तो आप जानते ही हैं लेकिन क्या आपको इस फिल्म के स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली इसके बारे में पता है। इस रिपोर्ट में हम आपको फिल्म के सितारों की फीस के बारे में बता रहे हैं...

फिल्म के लिए कश्मीरी पंडित अनुपम खेर से बेहतर कास्टिंग नहीं हो सकती थी। मूवी में वे पुष्कर नाथ पंडित के रोल में दिखे। उन्होंने अपने इस रोल के लिए 1 करोड़ फीस ली।

द कश्मीर फाइल्स जैसी ऐतिहासिक फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने अहम रोल प्ले किया है। वे राधिका मेनन की भूमिका में दिखीं। इस रोल के लिए पल्लवी के 50-70 लाख चार्ज किए जाने की अटकलें हैं।

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म के लिए 1 करोड़ फीस ली। विवेक इसके हकदार भी हैं। जिस तरीके से उन्होंने कश्मीरी पंडितों के दर्द को परदे पर दिखाया है उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

एक्टर दर्शन कुमार ने कृष्णा पंडित का रोल निभाया है। उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है। खब कि इस रोल के लिए दर्शन कुमार ने 45 लाख फीस ली हैं।

मिथुन चक्रवर्ती ने द कश्मीर फाइल्स में IAS ब्रह्म दत्त का रोल निभाया है। खबर हैं कि मिथुन चक्रवर्ती ने इसके लिए 1।5 करोड़ फीस ली।

'द कश्मीर फाइल्स' में DGP हरि Narain का रोल प्ले करने वाले पुनीत इस्सर ने इस रोल के लिए 50 लाख फीस ली है।

मूवी में मृणाल कुलकर्णी ने लक्ष्मी दत्त का रोल प्ले किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस अहम रोल के लिए मृणाल ने 50 लाख रूपये फीस ली है।