बॉबी देओल (56) करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्हें अपने पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल की तुलना में कम सफलता मिली, लेकिन फिर भी वे एक अच्छा-खासा मुकाम हासिल कर चुके हैं। साल 2023 के अंत में आई मूवी ‘एनिमल’ से उनके करिअर में फिर से जान आ गई। इसमें भले ही उनका रोल छोटा था, लेकिन हर ओर उनके चर्चे थे। उनका खलनायक वाला अंदाज सबका दिल लूट ले गया। बॉबी हाल ही रिलीज हुई वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी अहम रोल में दिख रहे हैं। इस बीच बॉबी ने अपनी शराब की आदत के बारे में बात की और बताया कि वे इस आदत से कितने परेशान हुए और कैसे उबरे।
बॉबी ने एक पॉडकास्ट में कहा कि अल्होकल, ड्रग्स के मुकाबले बहुत खतरनाक है। मैं अपने परिवार के लिए काम कर रहा हूं, मैं उनकी आंखों में डर और प्यार देखता हूं तो, ऐसा नहीं है कि मैं हर दिन शराब पीता था, बल्कि जब भी पीता था वो मुझसे डरते थे। मैं बुरे दौर से गुजर रहा था। मेरे भाई भी मुसीबत में थे। पापा भी काम नहीं कर रहे थे। घर में बहुत टेंशन बढ़ गई थी, लेकिन भैया ने कभी हम पर आंच नहीं आने दी। उन्होंने मुझसे हमेशा अपना दर्द छुपाया। अब मैं महसूस करता हूं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?
सिर्फ आपके सबसे करीबी लोग ही आपके गुस्से और बुरे दौर से रूबरू होते हैं। मेरी पत्नी के लिए यह गुस्सा था, बुरा व्यवहार करना, बेवकूफी भरी बातें कहना। शराब आपके साथ यही करती है। यह आपके दिमाग के साथ खिलवाड़ करती है। आपको पता ही नहीं चलता कि आप क्या कह रहे हैं। यह बस गुस्सा है। लोग सोचते हैं कि शराब पीने से आप सच बोल देते हैं लेकिन यह सच नहीं है। यह आपके अंदर का जो दर्द है वो बाहर आता है और इसीलिए मैंने आखिरकार शराब पीना छोड़ दिया। शराब की लत ने मुझे हर चीज के लिए दुनिया को दोषी ठहराने पर मजबूर कर दिया था, खासकर अपनी कीमत न समझ पाने के लिए।
इस तरह के विचारों ने मुझे कमजोर बना दिया क्योंकि मैं जज्बाती हूं और शराब ही मेरा एकमात्र सहारा बन गई थी। मुझे दूसरे एक्टर्स से जलन होती थी, लेकिन मैंने कभी यह नहीं सोचा कि वे सफल क्यों हो रहे हैं। लोग उन्हें इसलिए पसंद करते थे क्योंकि वे कड़ी मेहनत कर रहे थे। सलमान खान और शाहरुख खान अपने आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत की वजह से ही आज सुपरस्टार हैं। आमिर खान, अक्षय कुमार, मेरे भाई, रणवीर और रणबीर भी।
पिछले साल रिलीज हुई ‘देवरा’ में थे जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खानसाउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के गानों ने भी धूम मचा दी थी। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इससे साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था और एक्टर सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आए थे। अब तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने दर्शकों को सरप्राइज दिया है। आज शनिवार (27 सितंबर) को ‘देवरा’ की सिनेमाघरों में रिलीज का एक साल पूरा होने पर इसके सीक्वल ‘देवरा 2’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है।
फिल्म के मेकर्स ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “एक साल पहले जब सिनेमा में तूफान उठा था, उसकी गूंज आज भी सुनाई देती है। अब वक्त है उस तूफान की अगली लहर का।” ‘देवरा’ सबसे बड़ी एक्शन-ड्रामा फिल्मों में से एक है। फिल्म में एनटीआर ने पिता और बेटे दोनों की भूमिकाएं निभाईं, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। डायरेक्टर कोराटाला शिवा की कहानी और शानदार प्रस्तुति ने फिल्म को यादगार बना दिया।
रिलीज के बाद से ही चर्चा होने लगी थी कि कहानी अधूरी है और सीक्वल बनना तय है। फिल्म में प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नरेन, कलैयारासन और मुरली शर्मा जैसे कलाकार भी थे। फिल्म ने दुनियाभर में 428 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जिसमें भारत में 292.47 करोड़ और ओवरसीज में 77 करोड़ शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में जूनियर एनटीआर ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे।