गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल को बॉलीवुड में करीब तीन दशक हो चुके हैं। बॉबी अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। साल 2023 के अंत में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉबी के करिअर में फिर से जान फूंक दी। फिल्म में बॉबी का रोल भले ही छोटा था, लेकिन उनके खलनायक वाले अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। तब से ही बॉबी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। वे बॉबी से जुड़ी हर खबर जानने को बेकरार रहते हैं।
बॉबी फिलहाल साउथ और बॉलीवुड, दोनों इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इस बीच बॉबी का नया लुक सामने आया है, जिसमें एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। दरअसल बॉबी बीते कई दिनों से जिम में खूब पसीना भी बहा रहे थे। हाल ही में पिंकविला में एक रिपोर्ट छपी, जिसमें बॉबी की एक नई तस्वीर दिखाई दी। बताया जा रहा है कि यह उनका अपकमिंग फिल्म का लुक है, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। बॉबी की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें वो लंबे-लंबे बाल, दाढ़ी और मूंछों में जंच रहे हैं। उन्होंने शर्ट और उस पर जैकेट पहनी है।
उनका सॉल्ट एंड पेपर लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वे अपनी फिटनेस से पहले ही यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। उनका नया अवतार सबका ध्यान खींच रहा है। रिपोर्ट से पता लगा कि बॉबी अगली फिल्म में ऐसे लुक में दिखने वाले हैं, जैसे पहले कभी न देखे गए हों। यह उनके पिछले निभाए रोल से काफी कुछ अलग होने वाला है। बताया जा रहा है कि बॉबी ने 15 किलो वजह घटाया है, जो कि कैरेक्टर की फिजिकल डिमांड थी। बॉबी के आने वाले प्रोजेक्ट में आर्यन खान की वेब सीरीज ‘Ba***ds ऑफ बॉलीवुड’, YRF की ‘अल्फा’ शामिल है। वे जल्द ही साउथ इंडियन मूवी ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ में दिखेंगे। बीते दिनों खबर आई थी कि बॉबी एक्टर रणवीर सिंह के साथ chings के एड में नजर आएंगे। बॉबी की पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5 थी, जो जून में रिलीज हुई थी।
अक्षय कुमार ने अनुपम खेर की मूवी ‘तन्वी द ग्रेट’ देखने के बाद लिखा…अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज को तैयार है। इससे पहले आज बुधवार (9 जुलाई) को अक्षय कुमार ने फिल्म देखी और अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया। अक्षय इसे देख इमोशनल हो गए। अक्षय ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर लिखा कि यह फिल्म उनके दिल को छू गई। उन्होंने फिल्म को भावनात्मक और प्रेरणादायक बताया। फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अक्षय ने अनुपम और उनकी टीम की तारीफ की।
अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “तन्वी देखने में थोड़ी देर हुई, लेकिन खुशी है कि मैंने यह फिल्म देखी। 'तन्वी द ग्रेट' एक ऐसी कहानी है, जिसने मुझे भावुक कर दिया और मैं तन्वी के लिए दिल से प्रार्थना करता हूं। मेरे दोस्त अनुपम खेर और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। बड़े पर्दे पर इसे देखने का इंतजार है।” इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कंगना रनौत और अनिल कपूर जैसे सितारे भी सोशल मीडिया पर फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं। बता दें अनुपम ने ‘तन्वी द ग्रेट’ में एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी किया है।
फिल्म के साथ लीड एक्ट्रेस शुभांगी डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में एक्टर जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और नासिर भी हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो ऑटिज्म से जूझते हुए भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है।