अधूरी रह गई बॉबी देओल की बचपन की ये ख्वाहिश, बच्चों के नाम में जुड़ा सनी-धर्मेंद्र का प्यार भरा कनेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने शुरुआती जीवन, फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम और परिवार के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बचपन की एक खास ख्वाहिश का मज़ेदार खुलासा किया, जो उनके भाई सनी देओल और बहनों लाली और अनु से जुड़ा है। बॉबी ने बताया, “जब मेरी शादी हुई थी, तो मैं चार बच्चे चाहता था। और मैं चाहता था कि उनके नाम मेरे भाई-बहनों के नाम पर रखे जाएं। हमारे नाम बहुत यूनिसेक्स हैं। मेरा भाई सनी है, जो लड़का या लड़की दोनों हो सकता है। मेरी सबसे बड़ी बहन का नाम लाली है, जो भी किसी भी जेंडर के लिए फिट है। फिर अनु और मैं। इसलिए मैं चाहता था कि अपने बच्चों के नाम में भी यह प्यार बना रहे।”
लड़कियों के नाम खोजने की कहानी

बॉबी ने आगे कहा कि जब उनकी पत्नी और उनका पहला बच्चा होने वाला था, तो उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों के नाम खोजे। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से एक बेटी चाहता था, क्योंकि मेरी बहनों का हमारे माता-पिता के साथ रिश्ता बहुत मजबूत था। मेरी दूसरी बहन, जो मुझसे दो साल बड़ी है, उसने कहा कि अगर उसकी बेटी हुई तो उसका नाम निकी होगा। मैं मां से बोला कि नहीं, मेरी बेटी का नाम मैं निकी रखूंगा।” बॉबी ने हंसते हुए बताया कि इस पर बहन के साथ बहस हुई और वह इमोशनल भी हो गईं। अंततः, अनु की बेटी का नाम निकी रखा गया, जो बॉबी के लिए बेहद खास बन गया। जब बॉबी अपनी बेटी के लिए नाम खोज रहे थे, तो निकी ने उनकी नासमझी पर सवाल उठाया और उन्होंने मज़ाक में कहा कि अगर उनकी बेटी नहीं हुई, तो वे उसे गोद ले लेंगे।

बेटे का नाम रखने में परिवार की भूमिका

बॉबी ने बेटे के जन्म की याद भी साझा की। उन्होंने कहा, “मेरा पहला बेटा मेरे और मेरे भाई के लिए गदर फिल्म रिलीज़ के अगले ही दिन हुआ। लगभग 24 साल पहले यह हमारे लिए बहुत बड़ा पल था। घर में खुशियों का माहौल था। जब मेरे बच्चे का जन्म हुआ, तो मैंने उससे गहरा जुड़ाव महसूस किया। मेरे दो बेटे हैं, लेकिन दूसरे बेटे का नाम धरम रखने पर परिवार ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उसे मेरे पिता का नाम कैसे दिया जा सकता है।”