BB OTT 3 से बाहर हो चुकीं पायल ने किए कई खुलासे, खुद को बताया अरमान की लीगल वाइफ, कृतिका के लिए कहा...

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हिस्सा लेने के कारण सुर्खियों में हैं। पायल हाल ही में शो से बाहर हो गई हैं। शो से बाहर आने के बाद पायल ने एक इंटरव्यू में अरमान और कृतिका को लेकर खुलकर बात की। पायल ने कहा कि हमारे फैंस को पता होगा कि हमने कभी भी एक से ज्यादा शादियों के सपोर्ट में बात नहीं की।

चाहे वो हमारे व्लॉग्स या इंटरव्यू में हो, हमने कभी भी इसे बढ़ावा नहीं दिया। अरमान ने जो भी गलती की, मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी भी आदमी को ऐसा करना चाहिए। मुझे लगता है कि एक महिला के लिए इससे बड़ा कोई दर्द नहीं है कि उसका पति दूसरी औरत को घर ले आए, मुझे नहीं लगता कि कोई और इसे सहन कर सकता है। अरमान ने दूसरी शादी बनाए रखने के लिए इस्लाम धर्म नहीं अपनाया है। अरमान जाट, जबकि मैं गुर्जर हूं। हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार मैं अरमान की लीगल वाइफ हूं। कृतिका और अरमान की शादी कानूनी नहीं है।

जहां तक मैं जानती हूं अगर पहली पत्नी को पति के दोबारा शादी करने से कोई दिक्कत नहीं है, तो ये कोई मुद्दा नहीं है। वैसे हम तीनों ने काफी परेशानियां और तकलीफ झेली हैं। हम मरने की कगार तक पहुंच गए थे, पर उन सबको समेटकर हमने वापस अपने रिलेशन को बनाया है और इस रिलेशन में आज इतना प्यार है कि दुनिया की कोई भी ताकत हम तीनों को अलग नहीं कर सकती है।
पायल मलिक बोलीं, अरमान के विश्वासघात के बावजूद उनके साथ रहना चुना क्योंकि...

पायल ने दूसरे इंटरव्यू में कहा कि अरमान ने मेरे साथ गलत किया क्योंकि मैंने उनके साथ शादी करने के लिए घर-परिवार को छोड़ दिया था। बेशक नाइंसाफी तो हुई है। मैं 8 साल से सिर्फ और सिर्फ उन पर निर्भर थी। मैं उनके साथ रह रही थी और एकदम अचानक ऐसा हो गया है कि उनकी जिंदगी में कोई और आ जाता है तो निश्चित रूप से मेरे साथ ये गलत ही हुआ है।

अरमान के विश्वासघात के बावजूद मैंने उनके साथ रहना चुना क्योंकि मैं उनके प्यार में पागल थी। मेरा एक बेटा चिरायु है, जो अरमान के दूसरी महिला से शादी करने के फैसले को स्वीकार करने का एक और कारण बन गया। पायल ने सौतन कृतिका की तारीफ करते हुए कहा कि वो घर पर मेरी बहन की तरह रहती है। पायल ने अरमान की पहली शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

मेरी शादी से पहले उनका तलाक हो गया था और वो एक बाल विवाह था, जो हरियाणा की तरफ हो जाता है। उनके तलाक के बाद ही मेरी शादी हुई। 18 साल से पहले हमारे हरियाणा साइड में शादी कर देते हैं। पैसे सब उसे दे चुके हैं और वो पहले से ही दूसरी शादी कर चुकी है। अभी वो खुशहाल है, उसके शायद बच्चे भी हो चुके हैं। तो वो खुश है अपनी शादी में।