Bigg Boss : देशी बिग बॉस में विदेशी तड़का

प्रतियोगी 1 स्व. जेड गुडी

बिग बॉस 2 में शिल्पा शेट्टी के साथ अपने पुराने संबंधो को सही करने के लिए आई थी स्व. जेड गुडी। बिग ब्रदर के शो में जेड शिल्पा के साथ प्रतियोगी थी जहाँ अपने भद्दी टिप्पणियों को लेकर खासी सुर्ख़ियों में रही थी। जेड को शो के दौरान मेडिकल जाँच में सर्वाइकल कैंसर मालूम पढने से बिग बॉस के शो को बीच में छोड़ के जाना पड़ा था, जेड के घर से बहार होने की स्थिति काफी भावुक रही जहाँ शिल्पा के आँखों में भी आंसू दिखाई दिए। 2009 में जेड की अपनी बीमारी से लड़ते हुए सांसे थम गई थी।

प्रतियोगी 2 क्लौडिया सिएसला

जर्मन की रहने वाली क्लौडिया सिएसला ने गुलाबी साड़ी में बिग बॉस 3 में घर में घुसते ही सभी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया था। बिग बॉस के घर में क्लौडिया को पूल में पकड़ने वाले एपिसोड की वजह से उन्हें शो की TRP बटोरने का श्रेय मिला। परवेश राना के साथ उनकी अच्छी केमिस्ट्री बनने की वजह से भी वो काफी सुर्ख़ियों में रही। शो के बाद वो अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में आइटम डांस सोंग में भी दिखाई दी।

प्रतियोगी 3 पमेला एंडरसन

बिग बॉस 4 के एक शो में पमेला एंडरसन मेहमान भूमिका में नज़र आई थी, जहाँ उन्होंने आकर अपना डांस दिखा कर शो के ग्लैमर का स्तर बढ़ा दिया था। बॉलीवुड के गाने 'धक् धक्' पर अपने हॉट मसालेदार डांस से शो की TRP को बढ़ा कर चैनल को फायदा दिलाया।

प्रतियोगी 4 एंड्रू साईंमन्ड्स

बिग बॉस 5 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एंड्रू साईंमन्ड्स ने शो में चार चाँद लगा दिए। वैसे तो ये मेहमान भूमिका में शो में नज़र आये थे लेकिन अपने थोड़े से ही समय में शो के मनोरंजन के स्तर को काफी ऊपर ला दिया था।

प्रतियोगी 5 सन्नी लियॉन

कैनेडियन पोर्न स्टार से बॉलीवुड स्टार बनी, बिग बॉस 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री से शो में आई सन्नी ने अपने पोल डांस से सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया जिसमे महेश भट्ट भी शामिल थे जिन्होंने आगे चलकर सन्नी को जिस्म 2 मूवी के लिए साइंन किया था। जितना शो में बताया गया उससे कहीं ज्यादा हॉट और स्वीट थी सन्नी।

प्रतियोगी 6 एल्ली अवराम

सुन्दर और शर्मीली एल्ली जिसे कोई नहीं जनता था बिग बॉस 7 ने उसे बॉलीवुड में बहुत प्रसिद्ध कर दिया। स्वीडिश की अभिनेत्री एल्ली ने बिग बॉस का शो तो नहीं जीता था मगर अपनी मीठी मुस्कान और शांत स्वाभाव से लोगों का और सलमान का दिल जीत लिया।

प्रतियोगी 7 सोफ़िया हयात

बांग्लादेश में जन्मी लन्दन की सोफ़िया बिग बॉस 7 में हमेशा विवादों में घिरी रही थी जिससे शो की TRP की बढ़ोतरी में सहभागिता रही। अरमान कोहली पर शारीरिक शोषण के लिए कानूनी उलझनों की वजह से भी सोफिया शो की TRP में फायदा मिला।

प्रतियोगी 8 मंदना करीमी

बिग बॉस 9 शो की दूसरी विजेता बनी ईरान की अभिनेत्री और मॉडल मंदना भी विवादों से घिरी रही थी। मंदना अब भारत में बस गई जो बॉलीवुड की फिल्म रॉय, भाग जॉनी और क्या कूल हैं हम 3 में नज़र आई थी।

प्रतियोगी 9 नोरा फतेही

मोरक्कन की नोरा फतेही ने अपने बिग बॉस 9 के कार्यकाल के बाद कई रियलिटी शो और स्टेज परफॉरमेंस का हिस्सा बनी। साउथ की फिल्म बाहुबली, टेम्पर और किक 2 में आइटम सोंग करके लोगों दिलों में जगह बनाइ है।

प्रतियोगी 10 एलेना कजान

एलेना का जन्म मास्को रूस में हुआ था। बिग बॉस 10 में मेहमान भूमिका में नज़र आई एलेना पेशे से मॉडल और अभिनेत्री जो की कोलकता और मुंबई में बनी फिल्मो में नज़र आई।

प्रतियोगी 11 ल्यूकिन्डा निकोल्स

13 साल की उम्र में योग ट्रेनर बनना, और 17 साल की उम्र में मॉडल बनने वाली ऑस्ट्रेलिया की ल्युकिन्डा वर्तमान के बिग बॉस 11 की प्रतियोगी बनी है, और उम्मीद लगाई जा रही है की वो अपने ग्लैमर से शो की TRP में चार चाँद लगायेगी।