सुपरस्टार सलमान खान को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे उनसे जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं, फिर चाहे वो प्रोफेशनल हो या पर्सनल। हालांकि सलमान के चाहने वालों ने उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए ज्यादा जोश नहीं दिखाया, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई नहीं कर पाई। इसके बावजूद भाईजान की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले सलमान ने बता दिया था कि उनकी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ होगी। इसके डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। फिल्म के लिए सलमान तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें सलमान का लुक एकदम सॉलिड था।
हाल ही में अपूर्व ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जो ब्लर था पर सलमान उसमें प्रेक्टिस करते दिख रहे थे। इस बीच फिल्म की रिलीज डेट पर बड़ी अपडेट सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा में इसको लेकर एक रिपोर्ट छपी है। इस रिपोर्ट से पता लगा कि सलमान फिल्म को ईद पर लाने की नहीं सोच रहे हैं ऐसा इसलिए क्योंकि वो बिल्कुल भी रिस्क लेने को तैयार नहीं हैं। हालांकि कई सालों से सलमान अपनी फिल्में ईद पर रिलीज करते हैं और वे सुपरहिट भी होती हैं, लेकिन ‘सिकंदर’ के मामले में ऐसा नहीं हुआ।
दरअसल साल 2026 ईद पर पहले ही तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें यश की ‘टॉक्सिक’, ‘धमाल 4’ और संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा ‘लव एंड वॉर’ शामिल है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं। हो सकता है कि इन फिल्मों में से भी किसी की रिलीज डेट बदल जाए, लेकिन अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट कि माने तो ‘बैटल ऑफ गलवान’ को रिलीज करने के लिए दो महीनों पर विचार किया जा रहा है।
एक जनवरी और दूसरा जून, इन दो महीनों के बीच कई रिलीज हैं और रमजान का पवित्र महीना भी फरवरी के तीसरे हफ्ते शुरू होगा। इसलिए इन दो महीनों पर विचार हो रहा है। निर्माता जल्द ही कोई फैसला लेंगे जिसके बाद रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। निर्माता 55-56 दिनों में शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं।
कबीर खान ने ‘सरदार जी 3’ को लेकर जारी विवाद के बीच की दिलजीत दोसांझ की तारीफपंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ की वजह से लाइमलाइट में हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने को लेकर बवाल खड़ा हो गया। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सरकार ने पाक एक्टर्स पर बैन लगा दिया था, जिसके बाद भी हानिया को दिलजीत की फिल्म का हिस्सा बनाए रखा गया। फिल्म को 27 जून को भारत के अलावा अन्य देशों में रिलीज कर दिया गया है। इसे लेकर मामला अभी तक गरमाया हुआ है। इस कारण दिलजीत को सोशल मीडिया पर खूब घेरा जा रहा है।
साथ ही कई सेलेब्स उनकी आलोचना कर चुके हैं। हालांकि अब मशूहर डायरेक्टर कबीर खान ने उनका समर्थन किया है। ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्म बना चुके कबीर ने हाल ही में एनडीटीवी से बात की और इस दौरान उन्होंने दिलजीत के विवाद पर रिएक्शन दी। उन्होंने कहा कि ये फैसला बहुत पहले लिया गया था। जब हालात बदले तब तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। कला को राजनीतिक नजरिए से देखना सही नहीं है। कोई भी कलाकार भावनाएं आहत करने के लिए फिल्में नहीं बनाता है।
‘सरदार जी 3’ का भारत में रिलीज नहीं होना ‘राजनीतिक क्रॉसफायर’ का नतीजा है। कबीर ने इस दौरान दिलजीत की तारीफ करते हुए उन्हें इंटरनेशन आइकन बताया। इतना ही नहीं दिलजीत को देशभक्त बताते हुए कहा कि वे अच्छा काम करते हैं। उल्लेखनीय है कि कहा जा रहा था कि विवाद के चलते दिलजीत को ‘बॉर्डर 2’ से हटा दिया गया है, लेकिन उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बता दिया था कि वे फिल्म का हिस्सा बने रहेंगे।