पिछले हफ्ते के टेलीविजन टीआरपी आंकड़े सामने आ चुके हैं और इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' जो लंबे समय से टॉप पर बनी हुई थी, अब पहले स्थान से फिसल गई है। वहीं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'लाफ्टर शेफ्स' की रैंकिंग ने भी सभी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि आपके पसंदीदा शोज का क्या हाल रहा।
BARC TRP रिपोर्ट: 'उड़ने की आशा' ने मारी बाजीBARC द्वारा जारी ताजा टीआरपी रिपोर्ट के अनुसार, 'उड़ने की आशा' ने 2.3 रेटिंग के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि 'अनुपमा' 2.2 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। तीसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बना हुआ है, जिसकी टीआरपी 2.1 है।
टॉप 5 से बाहर हुआ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'चौथे स्थान पर 2.0 रेटिंग के साथ 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' ने अपनी जगह बनाई है, जबकि पांचवे नंबर पर 1.9 रेटिंग के साथ 'जादू तेरी नजर' मौजूद है। 'झनक', जो पहले टॉप 3 में था, अब 6वें स्थान पर पहुंच चुका है। वहीं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीआरपी गिरकर 1.7 रह गई है, जिससे वह 7वें स्थान पर आ गया है।
'लाफ्टर शेफ्स' टॉप 10 से बाहरटीवी का कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स' इस हफ्ते टॉप 10 से बाहर हो गया है और 1.4 रेटिंग के साथ 13वें स्थान पर आ गया है। उससे आगे 'परिणीति' 12वें और कभी टॉप 1 में रहने वाला 'गुम है किसी के प्यार में' अब 11वें नंबर पर पहुंच चुका है।
टीवी के पॉपुलर शोज में आई इस हलचल ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते कौन-सा शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे रहता है!