बिग बॉस 19: फैमिली वीक के बाद हुआ शॉकिंग डबल इविक्शन, कुनिका और मालती बाहर

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते फैमिली वीक का आयोजन किया गया, जिसमें भावनाओं और हंसी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला। परिवार के सदस्य जब शो में आए, तो कंटेस्टेंट्स को नया उत्साह मिला, लेकिन वीकेंड के वार एपिसोड में डबल इविक्शन के साथ दो प्रतियोगियों का फिनाले में जाने का सपना टूट गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते कुनिका सदानंद और मालती चाहर शो से बाहर हो गई हैं। इस खबर के बाद फैंस शॉक्ड नजर आए, कई लोगों ने कुनिका के इविक्शन को अनफेयर बताया, वहीं कुछ लोग मालती का सपोर्ट करते दिखे। अब शो में बच चुके हैं: प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और शहबाज बदेशा।

मालती चाहर की सैक्सुअलिटी पर उठाए थे सवाल

पिछले एपिसोड में मालती और कुनिका के बीच कई बहसें देखने को मिली थीं। एक एपिसोड में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के साथ बातचीत में मालती चाहर की सैक्सुअलिटी पर सवाल उठाए थे। इसके बाद वीकेंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी ने कुनिका को खरी-खोटी सुनाई थी। सोशल मीडिया पर भी यह बहस खूब ट्रेंड हुई और दोनों कंटेस्टेंट्स को ट्रोल किया गया।

कुनिका सदानंद ने शेयर की पर्सनल लाइफ की कहानी

कुनिका सदानंद ने हमेशा शो में बेबाकी से अपनी बात रखी है। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलासा किया। फरहाना भट्ट से बातचीत में कुनिका ने अपने शुरुआती संघर्षों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके लिए अपने बेटे की कस्टडी का संघर्ष बेहद मुश्किल रहा। नौ साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद वे मुंबई से दिल्ली जाकर अदालत में केस लड़ती थीं। इसके अलावा उन्होंने शो में यह भी बताया कि वह कई सालों तक एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही थीं।

मालती चाहर को फैमिली वीक में मिला भाई का सपोर्ट

मालती चाहर ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली थी। फैमिली वीक में उन्हें सपोर्ट करने उनके भाई और क्रिकेटर दीपक चाहर भी शो में आए। दीपक की एंट्री ने इस हफ्ते का फैमिली वीक और भी खास बना दिया, और यह चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से फैल गई।