‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा

प्रियदर्शन के निर्देशन और अक्षय कुमार की दमदार मौजूदगी से सजी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है। थिएटर्स में रिलीज के बाद फिल्म ने पहले सप्ताह तक मजबूत पकड़ बनाए रखी है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई दर्ज की है। अब फिल्म ने अपने रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सातवें दिन यानी गुरुवार को इस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा और अब तक इसका कुल प्रदर्शन कैसा रहा है।

सातवें दिन कमाई में गिरावट, लेकिन पकड़ अब भी मजबूत

‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और शुरुआती दिनों में इसने शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने बड़े बजट की फिल्मों और प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही। हालांकि, सातवें दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को भारत में फिल्म ने लगभग 5.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इसी के साथ फिल्म का पहले सप्ताह का कुल भारत नेट कलेक्शन 84.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसके आंकड़े इस प्रकार रहे—

प्रीमियर शो से: 3.75 करोड़ रुपये
पहला दिन: 12.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 19 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 23 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 6.75 करोड़ रुपये
पांचवां दिन: 8 करोड़ रुपये
छठा दिन: 6.15 करोड़ रुपये
सातवां दिन: 5.15 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों से साफ है कि शुरुआती धमाकेदार शुरुआत के बाद फिल्म के कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट आई, लेकिन कुल मिलाकर इसका प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है।
कमाई में गिरावट के बावजूद बड़ा रिकॉर्ड कायम

सातवें दिन भले ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ी हो, लेकिन ‘भूत बंगला’ ने एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सिर्फ सात दिनों में 84.05 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए इसने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लाइफटाइम कलेक्शन 83.35 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है।

इस उपलब्धि के साथ ही ‘भूत बंगला’ 2026 की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

2026 की टॉप 10 ग्रॉसिंग फिल्मों की सूची (Koimoi के अनुसार)

धुरंधर 2 – 1158.23 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़ रुपये
भूत बंगला – 84.05 करोड़ रुपये
ओ रोमियो – 83.35 करोड़ रुपये
मर्दानी 3 – 52.99 करोड़ रुपये
द केरल स्टोरी 2 – 52.25 करोड़ रुपये
इक्कीस – 36.25 करोड़ रुपये
अस्सी – 11.42 करोड़ रुपये
दो दीवाने सहर में – 7.98 करोड़ रुपये
तू या मैं – 7.2 करोड़ रुपये

इस तरह ‘भूत बंगला’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है, बल्कि कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल की सबसे चर्चित फिल्मों में अपनी जगह भी पक्की कर ली है।