Bhojpuri Tadka : खो गई काजल राघवानी की नथिया, ढूंढने में लगे खेसारीलाल यादव, वायरल हुआ डांस वीडियो

भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता और सिंगर खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी के भोजपुरी दर्शक जबरदस्त दीवाने हैं। ये दोनों सितारे एक साथ कई फ़िल्में कर चुके है जिसमें से लगभग फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इन दिनों खेसारीलाल के एक गाने 'एजी खोजी न' का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। यशी म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारीलाल यादव के साथ काजल राघवानी नजर आ रही हैं, जहां खेसारीलाल काजल की नथिया ढूंढने में लगे हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें, खेसारीलाल का 'लिट्टी चोखा' से बहुत पुराना नाता है। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में उन्हें 'लिट्टी चोखा' बेचना पड़ा था। अब जल्द ही खेसारीलाल भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म के निर्देशक पराग पाटिल होंगे।