शुभी शर्मा संग खेसारी लाल यादव का रोमांस, 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) यू-ट्यूब पर काफी पोपुलर होते है। फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों एक भोजपुरी गाना 'लईहा बंगलीया से दवईया' यू-ट्यूब पर टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। यह गाना शुभी शर्मा और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। ये गाना भोजपुरी फिल्म आंतकवादी का है। इसमें खेसारी लाल, शुभी शर्मा के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का डांस देख फैन्स खूब सीटियां बजा रहे है। इस गाने को खुद खेसारी ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। वहीं आजाद सिंह ने इसके बोल लिखे हैं। अब तक इसे 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।