Bhojpuri Holi Song: रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का नया होली सॉन्ग 'गाल रंगेगा', मिले 10 लाख व्यूज

होली गीत के बिना होली के त्योहार का मजा अधूरा सा लगता है। ऐसे में आपके इस त्योहार को और भी मजेदार बनाने के लिए भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपना नया होली गाना 'गाल रंगेगा' लेकर आए हैं। खेसारी लाल यादव के इस रोमांटिक भोजपुरी गाने 'गाल रंगेगा' में नेहा सिंह पल्लवी नजर आ रही हैं। दोनों के बीच गाने में मस्तीभरी कैमेस्ट्री फैंस को काफी पंसद आ रही है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव के ​हैं। साथ ही इस गाने को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे हैं। इसके अलावा गाने को म्यूजिक छोटु रावत ने दिया है। इस म्यूजिक वीडियो को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है। साथ ही इसे गोल्डी, बॉबी ने कोरियोग्राफ किया है। गाना जी म्यूजिक जपुरी के यूटयूब चैनल पर रिलीज किया है। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। अबतक इस गाने को करीब 10 लाख से व्यूज मिल चुके हैं

आपको बात दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव और काजल राघवनी का नया गाना 'कमर से सड़िया खुल जाई' रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने लायक है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। खेसारी और काजल का ये गाना उनकी आने वाली फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' का है। यह एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ने बेहतरीन डांस भी किया है। दोनों के डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 'कमर से सड़िया खुल जाई' को खुद खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है।