भोजपुरी गायक पवन सिंह (Pawan Singh) का होली गाना 'भईया रंगले नया साड़ी' (Bhaiya Rangle Naya Saari)' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना यूट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है। गाने को अब तक 3 करोड़ 77 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को बीते साल फरवरी में रिलीज किया गया था लेकिन इस साल की होली पर यह गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। छोटे बाबा ने गाने में संगीत दिया है। वहीं, एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल ने इसे ऑडियो और वीडियो वर्जन में रिलीज किया है। पहले इस गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया था लेकिन काफी फेमस होने के बाद इसका वीडियो बीते साल होली पर रिलीज किया गया था।
बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर पवन सिंह की फिल्मों और गानों का दबदबा रहता है। इस साल भी होली के भोजपुरी गीतों में पवन सिंह के गानों की धूम मची हुई है। नए के साथ उनके पुराने गाने भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।