भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में शुमार नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इन दिनों एक्ट्रेस मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं और अपने फैंस के लिए वीडियोज और फोटोज भी शेयर कर रही हैं। अपने बोल्ड और हॉट लुक के लिये जानी जाने वाली नेहा मलिक ने इस दफा इंस्टाग्राम पर मोनोकनी में सुपर सिजलिंग फोटोज शेयर की हैं। जिन्हें देखने के बाद इंटरनेट का पारा हाई दिखाई दे रहा है।
समंदर की लहरों के बीच नेहा काफी स्टाइल में पोज देती देखी जा रही हैं। उनका ये खास अंदाज लोगों को क्रेजी कर रहा है। व्हाइट कलर की मोनोकनी पर ब्लैक चश्मा लगाये नेहा मलिक काफी टशन में लग रही हैं। नेहा ने मालदीव से जितनी भी फोटोज शेयर की हैं। सब में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं। ऐसा सिर्फ हमें नहीं, बल्कि उनके फैंस को भी महसूस हो रहा है।