'Phoonk le' गाने पर मोनालिसा का धासू डांस, रेड कलर साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Actress Monalisa) उर्फ अंतरा बिस्वास की हर एक अदा पर फैंस दिल खोल कर प्यार बरसाते हैं। मोनालिसा के डांसिंग वीडियो और ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी कोई फोटो और वीडियो शेयर करते है तुरंत वायरल हो जाती हैं। पिछले कई दिनों ने मोना अपने बोल्ड लुक से फैंस को रिझा रही थीं और इसी बीच उन्होंने अपना एक डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। मोनालिसा ने फूंक ले गाने पर धमाकेदार डांस (Monalisa Dance Video) किया है। फैंस मोनालिया की अदाओं और किलर डांस मूव्स पर अपना दिल हार रहे हैं।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस निया शर्मा का हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग 'मुझे फूंक ले बलमा रातभर बीढ़ी की तरह...' पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मोनालिसा गाने के हर हुक स्टेप को परफेक्शन के साथ फॉलो कर रही हैं। वीडियो में मोनालिसा के एक्सप्रेशंस भी फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मोनालिसा का किलर लुक

डांसिंग वीडियो में मोनालिसा रेड कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने रेड साड़ी को रेड बैकलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है। रेड लिपस्टिक, इंटेंस काजल और आइलाइनर और माथे पर छोटी सी बिंदी के साथ मोनालिसा ने अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया है। अपने बालों को एक्ट्रेस ने ओपन ही रखा है। इस वीडियो में मोनालिसा अपने लुक और डांस दोनों से जलवे बिखेरते हुए नजर आ रही हैं।

बता दें कि मोनालिसा को पहचान भले ही भोजपुरी इंडस्ट्री से मिली हो लेकिन ताल्लुक वे पश्चिम बंगाल से रखती हैं।