जीटीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा विवाह बंधन में बंध गई हैं। मायरा ने अपने लॉग टर्म बॉयफ्रेंड स्किन स्पेशलिस्ट राजुल यादव के साथ सात फेरे लिए हैं। इस मौके पर दोनों के परिवार और दोस्त मौजूद थे। मायरा के कई को-स्टार्स ने भी शिरकत की और सब लोगों ने कपल के साथ खूब पोज भी दिए। मायरा ने अब सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ शादी की झलकियां शेयर की हैं। मायरा ने फोटो इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं। शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
फैंस उन पर खूब प्यार लुटाने के साथ उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। मायरा ने शादी के लिए कुछ समय पहले ही ‘भाग्य लक्ष्मी’ को अलविदा कहा था। तस्वीरों में मायरा लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। मायरा बेहद खूबसूरत लगीं। मांग टीका, हैवी नेकलेस और बड़े-बड़े इयरिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। मायरा ने दुल्हन बनकर भी खूब पोज दिए। उनकी नजाकत देख फैंस भी तारीफ कर रहे हैं।
राजुल ने क्रीम कलर की शेरवानी कैरी की थी। कपल दूल्हा-दुल्हन के अवतार में जंच रहे हैं और यह जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। मायरा ने संगीत सेरेमनी में डार्क ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं। शादी में एक्ट्रेस आशना किशोरी भी पहुंचीं, जिन्होंने दूल्हा-दुल्हन संग पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि आशना और मायरा की दोस्ती काफी गहरी है। शादी में एक्ट्रेस हिबा नवाब ने भी शिरकत की। हिना बैचलर पार्टी और प्री-वेडिंग फंक्शन में भी शामिल हुई थीं।
मायरा ने ‘स्प्लिट्जविला’ शो से ग्लैमर वर्ल्ड में रखा था कदमउल्लेखनीय है कि मायरा ने दिल्ली के रहने वाले राजुल के साथ पिछले साल अप्रैल में सगाई की थी। राजुल ने घुटने पर बैठकर मायरा को रिंग पहनाई थी। मायरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी राजुल के साथ पहली मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे उनमें दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया।
मायरा ने एमटीवी के 'स्प्लिट्जविला' शो के 11वें एडिशन से अपने करिअर की शुरुआत की थी और इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाया। मायरा 'भाग्यलक्ष्मी' में ‘मलिष्का’ के किरदार में नजर आ रही थीं लेकिन अपनी शादी की वजह से उन्हें इससे ब्रेक लेना पड़ा। हालांकि मायरा की शो में वापसी की उम्मीद भी लगाई जा रही है।