
बाबिल खान अपने दिवंगत पिता इरफान खान के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं। हालांकि अभी तक बाबिल के खाते में कोई बड़ी फिल्म नहीं आई है, लेकिन लोग उनकी एक्टिंग पसंद करते हैं। कई फैंस तो बाबिल में इरफान का अक्स देखते हैं। बाबिल काफी इमोशनल नेचर के हैं। खास तौर से वे अपने पिता को याद कर कई बार भावुक हो चुके हैं। हाल ही 29 अप्रैल को इरफान की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर बाबिल ने उनके साथ फोटो शेयर कर बहुत इमोशनल नोट लिखा था, जिस पर उनके चाहने वालों का दिल भी पिघल गया।
इस बीच सोशल मीडिया पर बाबिल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें बाबिल बॉलीवुड को लेकर बात कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को शेयर करने के बाद बाबिल ने उसे डिलीट कर दिया लेकिन यह रेडिट पर वायरल हो गया। वीडियो में बाबिल बोलते हैं कि कई लोग हैं जैसे शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और आदर्श गौरव। कई हैं और भी कई नाम हैं। बॉलीवुड काफी खराब है। बॉलीवुड काफी रूड है।
दूसरे वीडियो में बाबिल बोलते हैं कि बॉलीवुड सबसे फेक इंडस्ट्री है। लेकिन कुछ लोग हैं जो चाहते हैं बॉलीवुड बेहतर हो, लेकिन यह बकवास है। वीडियो के आखिर में बाबिल रोते हुए भी दिखते हैं। वीडियो देख लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो बाबिल ऐसा बोल रहे हैं। उनके इस तरह के हाव भाव को देखकर फैंस काफी परेशान हो गए और उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि शायद बाबिल खुद को इंडस्ट्री में अकेला और अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। कुछ का तो ये भी कहना है कि शायद वो किसी तरह की बड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं और सभी को उनके लिए थोड़ा सेंसिटिव और काइंड होना चाहिए।
बोनी, अनिल और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को हो गया था निधनदिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर व एक्टर संजय कपूर की मां निर्मल कपूर ने शुक्रवार (2 मई) शाम इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 90 साल की थीं। उनके निधन पर बॉलीवुड की हस्तियां गमगीन हैं। वे दुख की इस घड़ी में कपूर फैमिली के सदस्यों को लगातार सांत्वना दे रहे हैं। शनिवार को निर्मल के अंतिम संस्कार के बाद रात में बॉलीवुड के सितारों की अनिल कपूर के घर आवाजाही लगी हुई थी। आमिर खान अपने दोस्त से मिलने पहुंचे।
इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आई। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को अनिल के घर देखा गया। शाहरुख की बेटी सुहाना भी निर्मल के निधन के दिन अनिल के घर पहुंची थीं। करीना कपूर खान की मां गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस बबीता कपूर भी बुरे मिलने पहुंचीं। करीना हालचाल पूछने के लिए घर पहुंचीं।
करीना के साथ इस दौरान उनकी बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी नजर आईं। दोनों बहने एकदम सिंपल लुक में दिखीं। एक्टर अर्जुन कपूर भी देर रात अपने चाचा के घर से निकलते हुए नजर आए। उनके चेहरे पर दादी को खोने का गम साफ नजर आया। उल्लेखनीय है कि निर्मल के अंतिम संस्कार में भी बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे दिखे थे।