मलाइका चला रही थीं साइकिल, अर्जुन ने चुपके से किया शूट…, सुजैन के साथ रिश्ते पर ऐसा बोले अर्सलान

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ मालदीव में वेकेशन का मजा उठा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अर्जुन, मलाइका की टांग खिंचाई करते दिखे। अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मलाइका लड़खड़ाते हुए साइकिल चला रही हैं। अर्जुन ने चुपके से मलाइका को साइकिल चलाते शूट कर लिया। अर्जुन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-उसे जब अंदाजा नहीं है कि उसे आप शूट कर रहे हैं।

वहीं मलाइका ने एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए लिखा-वो बिल्कुल एक्सपर्ट नहीं हैं साइकिल चलाने में। मलाइका ने इंस्टा स्टोरी में जो वीडियो शेयर किया है वह ब्लैक एंड व्हाइट है। वीडियो में जैसे ही मलाइका साइकिल रोकने की कोशिश करती हैं ब्रेक ठीक से नहीं लग पाता। फिर किसी न किसी तरह साइकिल को रोकती हैं। आपको बता दें कि अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका की जिंदगी में अर्जुन की एंट्री हुई। वे लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


सुजैन से एक कॉमनफ्रेंड के घर मिले थे अर्सलान गोनी

एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान को अलग हुए 6 साल हो चुके हैं। इसके बावजूद वे आज भी अच्छी बोन्डिंग शेयर करते हैं। पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि सुजैन बिग बॉस फेम अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। सुजैन-अर्सलान को कई बार साथ देखा गया है। दोनों अक्सर टीवी इंडस्ट्री के कॉमन फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट करते हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान अर्सलान ने सुजैन संग दोस्ती पर खुलकर बात की। अर्सलान ने कहा कि सोशल मीडिया पर मजाक करना आम बात है। दोस्तों के साथ एक बर्थडे गेट टूगेदर था।

हर कोई अपने दोस्तों के जन्मदिन की पार्टियों में शामिल हो सकता है। लोग हमेशा अटकलें लगाते हैं और हम जानते हैं कि इससे कैसे निपटना है। सुजैन और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उनसे एक कॉमन फ्रेंड के घर मिला था। हमने इसे तुरंत हिट कर दिया। हम अन्य दोस्तों के साथ एक साथ घूमते हैं। वह बहुत अच्छी इंसान हैं। उल्लेखनीय है कि अर्सलान ने सुजैन को बर्थडे पर खास अंदाज में विश किया था। उन्होंने सुजैन ने साथ खास तस्वीर शेयर करते हुए प्यारभरा नोट लिखा था।