2 News : अर्जुन कपूर ने वीडियो शेयर कर किया अंशुला को बर्थडे विश, अनिल कपूर को अब मिली अपने दामाद से बधाई

एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज शुक्रवार (29 दिसंबर) को 33 साल की हो गई हैं। अर्जुन ने अंशुला को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही अंशुला के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। वीडियो क्रिसमस सेलिब्रेशन का है।

इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘अपराध में मेरे पार्टनर को जन्मदिन की शुभकामनाएं! जीवन में आपके रहते कोई भी मिशन असंभव नहीं लगता..’ वीडियो में अर्जुन और अंशुला कभी गेम खेलते, तो कभी फूड एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अंशुला दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं जो उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर से है। अर्जुन भी मोना और बोनी के ही बेटे हैं। मोना का साल 2012 में निधन हो गया था।

अंशुला ने अर्जुन की जैसे एक्टिंग को अपना करिअर नहीं बनाया। अंशुला सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए लाखों में कमाई करती हैं। इसके अलावा वह ब्रांड्स प्रमोशन से भी मोटे पैसे वसूलती हैं। इस बीच, जान्हवी और खुशी कपूर अपने पिता के साथ गुरुवार रात बहन अंशुला का बर्थडे मनाने के लिए अर्जुन के घर पहुंचीं। इस दौरान दोनों एकदम सिंपल लुक में थीं। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

सोनम के पति आनंद आहूजा ने फोटो व पोस्ट शेयर कर दी ससुर को जन्मदिन की बधाई

वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर ने 24 दिसंबर को अपना 66वां जन्मदिन मनाया था। अनिल के दामाद आनंद आहूजा ने अपने ससुर के लिए प्यार लुटाते हुए चार दिन बाद गुरुवार (28 दिसंबर) को जन्मदिन की शुभकामनाएं पोस्ट की हैं। आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी सोनम कपूर और अनिल कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जीवन का अर्थ है अपना उपहार ढूंढना। जीवन का उद्देश्य इसे त्याग देना है। #टैगोर @anilskapoor

मैंने #फाइटर के लिए तैयारी देखी और जबकि कड़ी मेहनत और परिणाम अक्सर सहसंबंधित होते हैं, तथ्य यह है कि सफलता काफी हद तक हमारे नियंत्रण से बाहर है। हमारा एकमात्र ध्यान काम पर रहता है और पुरानी निश्चितता है कि कड़ी मेहनत का प्रतिफल अधिक मेहनत है। हमेशा खुश @अनिलएसकपूर।” इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सोनम ने लिखा, “आप दोनों को सबसे ज्यादा प्यार।”