
बोनी, अनिल और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया। वह 90 साल की थीं। निर्मल को पूरे कपूर परिवार ने नम आंखों से विदाई दी। बोनी और अनिल सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर अपनी मां के लिए भावनाएं दिखा चुके हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी लगातार अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। अब निर्मल के पोते और बोनी के बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी दादी मां के साथ यादगार मोमेंट्स को शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अर्जुन दादी के बेहद करीब थे। वे आखिरी वक्त में उनके साथ हॉस्पिटल में भी मौजूद थे। अर्जुन ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
अर्जुन ने इंस्टग्राम पर दादी के साथ अपनी कई अनदेखी तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं अपने सभी 4 ग्रैंड पैरेंट्स के बीच पला-बढ़ा और इस बात के लिए मैं ईश्वर का हमेशा आभारी रहूंगा। मेरी दादी पिछले फ्राइडे को हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं। ऐसा लगा जैसे मेरे बचपन का एक हिस्सा और मेरी जिंदगी उनके साथ चली गई... लाइफ के सभी उतार-चढ़ाव के बीच हमारे ग्रैंड पैरेंट्स हमें सिर्फ प्यार और मुस्कुराने की वजह देते हैं। उम्र लाइफ का कड़वा सच है जो लाइफ के एक मोड़ पर आकर कई तरह की परेशानियां पैदा करता है, लेकिन दादी मेरे लिए हमेशा वैसी ही रहीं, हमेशा हमें खाना खिलाती रहीं, हमेशा हमारे बारे में चिंता करती रहीं...अब वो नहीं रहेंगी...
लेकिन मुझे लगता है कि उनके 4 बच्चों और हम सभी पोते-पोतियों के जरिए उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी...हम जब भी त्योहारों पर, या खाने पर या किसी इवेंट में एक साथ इकट्ठा होंगे तो उनकी यादें हमें हमेशा उनकी गरिमा की याद दिलाती रहेगी। लव यू दादी...आपका खूबसूरत पोता अर्जन (वो हमेशा मेरा नाम ऐसे ही पुकारती थीं)।” अर्जुन की इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स और फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह, फरदीन खान, नील नितिन मुकेश, महीप कपूर ने कमेंट कर अर्जुन को ढांढस बंधाया है।
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम तुम’ ने फैंस का किया था खूब मनोरंजनसैफ अली खान और रानी मुखर्जी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'हम तुम' 21 साल बाद 16 मई को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। ये फिल्म जब साल 2004 में रिलीज हुई थी, तब इसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया था। अब यह फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही है, तो पुराने दर्शकों के साथ-साथ नए दर्शक भी इसका मजा ले पाएंगे। यह मूवी सैफ के करिअर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।
इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इसके अलावा फिल्मफेयर अवार्ड में उन्हें बेस्ट कॉमिक परफोरमेंस के लिए भी ट्रॉफी मिली थी। फिल्म की कहानी करण (सैफ) और रिया (रानी) के इर्द-गिर्द घूमती है। दो ऐसे किरदार, जिनकी मुलाकातें अलग-अलग पड़ावों पर होती हैं और जिनके बीच प्यार और तकरार का खूबसूरत सफर चलता है। करण एक कार्टूनिस्ट है जो महिलाओं को लेकर काफी सतही सोच रखता है, वहीं रिया एक आत्मनिर्भर और दृढ़ महिला है जो उसकी सोच को चुनौती देती है।
फिल्म में किरण खेर, ऋषि कपूर, परिणीता सेठ, शिल्पा मेहता और विवेक मदान की भी अहम भूमिकाएं थीं। फिल्म के बीच-बीच में दिखाए गए एनिमेटेड किरदार 'हम' और 'तुम' भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे। कुणाल कोहली निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 'हम तुम' को राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था। यह अंग्रेजी फिल्म 'व्हेन हैरी मेट सैली' की कहानी पर आधारित है।