अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आलिया-रणबीर और…, जानें-एक्टर से जुड़ी कुछ रोचक बातें

अभिनेता अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को 36 साल के हो गए हैं। उन्हें चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने भी बर्थडे विश किया है। उनकी फैन फॉलोइिंग में लगातार इजाफा हो रहा है और युवा वर्ग में वे काफी चर्चित अभिनेता हैं। अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए शुक्रवार देर रात मुंबई के एक होटल में पार्टी रखी गई। इसमें उनके रिश्तेदार और उनके खास दोस्त पहुंचे। अर्जुन ने अपने दोस्तों आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर के साथ खूब धमाल भी मचाया। पार्टी में विजय देवरकोंडा, बहनें जान्हवी, खुशी और अंशुला कपूर, आदित्य रॉय कपूर, मोहित मारवाह, रोहित धवन सहित अन्य हस्तियां भी पहुंची थीं।

अब इन फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुन

पिछले दिनों अर्जुन कपूर की 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सरदार का ग्रैंडसन' फिल्म रिलीज हुई थी। अब वे 'भूत पुलिस' और 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे। अर्जुन को उनकी पहली ही फिल्म इश्कजादे (2012) के लिए सर्वश्रेष्ठर नवोदित अभिनेता के तौर पर फिल्महफेयर पुरस्कागरों में नामांकित किया गया था। अर्जुन ने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्मग 'कल हो ना हो' से की थी। इसके बाद फिल्मे 'सलाम-ए-इश्कक: अ ट्रिब्यू ट टू लव' में भी उन्हों ने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्मय 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्होंरने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया।

मलाइका के साथ है अफेयर, सलमान ने कम कराया था वजन

अर्जुन का जन्मे मुंबई में बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के यहां हुआ था। उनकी एक बहन अंशुला भी है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी उनकी सौतेली मां थीं। अर्जुन ने आर्य विद्या मंदिर, चेंबूर, मुंबई से पढ़ाई की है। वे पिछले कुछ साल से अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। 47 वर्षीय मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज से तलाक ले लिया है। एक्टिंग के क्षेत्र में आने से पहले अर्जुन का वजन काफी ज्याड़दा था। सलमान ने वजन कम करने में उनकी काफी मदद की।