फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। इसमें ‘डॉन’ के पहले दो पार्ट में अपना जलवा बिखेरने वाले शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लिया गया है। इसके अलावा मूवी में पहले ‘12वीं फेल’ फेम विक्रांत मैसी को बतौर विलेन कास्ट किया जा रहा था लेकिन उन्होंने बाद में इसे करने से मना कर दिया। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि विक्रांत की जगह तमिल स्टार अर्जुन दास की एंट्री होने वाली है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन को कास्ट किया जा रहा है।
अर्जुन की लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो वे 'मास्टर', 'कैथी' और 'गुड बैड अग्ली' में नजर आए थे। इनमें उनके किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। अगर अर्जुन की ‘डॉन 3’ के लिए बात बन जाती है तो ये हिंदी फिल्म में उनका डेब्यू होगा। सूत्रों की मानें तो अर्जुन ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म में उनका होना साउथ और बॉलीवुड दोनों के दर्शकों को काफी एक्साइटेड कर सकता है। सितारों की कास्टिंग होने के बाद मेकर्स फिल्म को जनवरी 2026 तक फ्लोर पर लाना चाहते हैं। अर्जुन जल्द ही इमरान हाशमी और पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम OG' में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणवीर ‘डॉन 3’ के लिए इंटेंसिव वर्कशॉप करेंगे जिसमें वे बॉडी लैग्वेज के अलावा कई चीजों पर ध्यान देंगे। इस एक्शन फिल्म के लिए इंटरनेशनल स्टंट टीम को बुलाया जाएगा। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में ‘जेम्स बॉन्ड’ जैसा इफेक्ट डाला जा सके। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में कृति सेनन चुनी गई हैं। पहले कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया था लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद उन्हें कृति से रिप्लेस कर दिया गया। पुराने दोनों ‘डॉन’ यानी कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख भी फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिल्म को फरहान डायरेक्ट करेंगे।
‘मस्ती 4’ में फिर से रंग जमाएगी रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ीरितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'मस्ती 4' के लिए एक बार फिर साथ आने वाले हैं। मेकर्स ने आज मंगलवार (23 सितंबर) को फिल्म का टीजर जारी करने के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। इसके डायरेक्टर मिलाप जावेरी हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, एलनाज नोरौजी, रूही सिंह, नतालिया जानोसजेक भी हैं। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर ‘मस्ती 4’ का लेटेस्ट टीजर शेयर किया गया है।
इसमें मीत (विवेक), प्रेम (आफताब) और अमर (रितेश) की तिकड़ी वापसी करती हुई नजर आ रही है। ये तीनों दोस्त एक बार फिर से अपनी-अपनी पत्नियों को छोड़कर दूसरी लड़कियों की तलाश में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार इन तीनों को घरवाली और बाहरवाली का खेल काफी महंगा पड़ेगा, जिसका अंदाजा टीजर देख लगाया जा सकता है। फिल्म में कॉमेडी और हॉटनेस का तड़का भी देखने को मिलेगा। मस्ती का पहला पार्ट साल 2004, दूसरा पार्ट 2013 और तीसरा पार्ट 2016 में रिलीज हुआ था। इन तीनों का डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया था।