एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और एक्टर परमीत सेठी की जोड़ी चर्चाओं में रहती है। अपने शो में कपिल अक्सर परमीत का नाम लेकर अर्चना पर चुटकियां लेते रहते हैं। दोनों ने ही छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी काम किया है। कुछ समय पहले अर्चना ने यूट्यूब पर व्लॉग शुरू किया था, जो खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही अर्चना ने अपने बेटे आर्यमन सेठी के व्लॉग में परमीत संग रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि शादीशुदा जिंदगी में कपल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दोनों का रिश्ता बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरा।
अर्चना ने कहा कि हमने एक-दूसरे को समझने में गलतियां की और कभी–कभी इगो भी रास्ते में आ जाता है। जब किसी रिश्ते में दो लोग कमजोर पड़ जाते हैं तब वो रिश्ता कमजोर हो जाता है। भले हमारी शादी में मुश्किलें थी लेकिन मैं नहीं चाहती थीं कि मेरे बच्चे अपने पिता से दूर हों। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा मानना है कि मेरे बच्चों के लिए परमीत से अच्छा पिता पूरी दुनिया में कोई और नहीं हो सकता क्योंकि उन्होंने मुझसे बढ़कर बच्चों को प्यार दिया है। इसीलिए मैं नहीं चाहती थीं कि ये शादी टूटे। मेरी इस जर्नी में मेडिटेशन काफी मददगार साबित हुआ। मैंने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन जॉइन किया और उसके बाद मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आए।
इसके बाद मैंने परमीत को भी मेडिटेशन करने की सलाह दी। मेडिटेशन के जरिए हम दोनों ही अपने पास्ट के ट्रॉमा से उबर पाए। मेडिटेशन के बाद हमारी जिंदगी में कई बदलाव आए। जब मैंने मन शांत करके सोचा तो समझ आया कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। आज भी भले मेरे और परमीत के बीच दिन में कई बार लड़ाई हो जाए लेकिन फिर भी हम दोनों एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते। बता दें अर्चना इन दिनों नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं।
अर्चना ने बताया, उस दौरान आर्यमन 1 साल तक कमरे से बाहर नहीं आए थेव्लॉग में अर्चना (62) ने याद किया कि आर्यमन जब 13 साल की उम्र में लंदन में बोर्डिंग स्कूल में थे तो उनका पैर टूट गया था और उनका सपना टूट गया था। हालांकि दोनों ने इस चीज को साफ नहीं किया कि वो किस सपने के बारे में बात कर रहे थे। अर्चना ने कहा कि मुझे पता था कि उस टूटे पैर के साथ तुम्हारा सपना भी टूट गया था। उस वक्त तुम्हारा दिल टूटा था और उस वक्त से अब तक, तुम बहुत सी चीजों से गुजरे हो। लोगों को इस बारे में नहीं पता है।
वो आपको हंसते और मजे करते देखते हैं, पर तुमने उस कॉमेडी के पीछे का दर्द देखा है। उस वक्त तुमने अंधेरा देखा था, मैंने तुम्हारी आंखों से खुशी और जीवन जाते देखा। तुम्हें उस वक्त डिप्रेशन और एंग्जाइटी थी। इस पर आर्यमन ने कहा कि लोगों को लगता है कि जब आपके पास पैसा, घर और परिवार होता है तो ये असली समस्या नहीं होती है। लोगों को लगता है कि ये समस्या असली नहीं है, और हां बहुत से लोगों का जीवन मेरे जीवन से कठिन होगा, लेकिन मेरे लिए वो कठिन समय था। अर्चना ने बताया कि उस दौरान आर्यमन 1 साल तक कमरे से बाहर नहीं आए थे।
उन्होंने कहा कि उस वक्त तुम कमरे में बैठे रहते थे और मैं दिनों की बात नहीं कर रही, आप महीनों और यहां तक की एक साल तक कमरे में थे और तुम्हे नहीं लगता था कि तुम कमरे से निकल सकते हो। मुझे लगता था कि तुम उस अंधेरे से नहीं निकल पाओगे। लेकिन वो एक साल मैंने तुम्हारे हवाले कर दिया था और मैंने सुनिश्चित किया कि तुम इससे बाहर निकल आओ। मैं भी उतनी ही दुखी थी जितना तुम थे।