2 News : ...तो क्या एक्टिंग छोड़ देंगीं अनुष्का, Video वायरल, इस एक्ट्रेस ने जंगल में कराया प्रेग्नेंसी का फोटोशूट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं। हालांकि अभी तक अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने इसकी ऑफिशियली घोषणा नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं यह प्यारा कपल दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है। इस बीच, अनुष्का का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी और बच्चों के बाद काम न करने पर बात की थी।

हाल ही में 'रेडिट' पर अनुष्का का जो वीडियो सामने आया है, वह एक्ट्रेस सिमी गरेवाल के शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' का है। इसमें होस्ट सिमी ने अनुष्का से पूछा, क्या शादी आपके लिए महत्वपूर्ण है? अनुष्का ने कहा कि शादी बहुत जरूरी है। मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे चाहती हूं और जब मेरी शादी हो जाएगी, तो मैं शायद काम नहीं करना चाहती हूं।” इस वीडियो को देश नेटिजंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि अनुष्का शायद दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी। एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या अनुष्का ने पहले से ही फिल्में नहीं छोड़ दी हैं?

मुझे 'सुई धागा' के बाद उनकी कोई भी फिल्म याद नहीं है।” दूसरे ने लिखा, ''अनुष्का पहले से ही इंडस्ट्री से दूर अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हैं।'' उल्लेखनीय है कि 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विराट और अनुष्का दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया था कि अनुष्का इस समय अपनी प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में हैं और वह जल्द ही गुडन्यूज देंगी।

अनुष्का 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच देखने अहमदाबाद पहुंची थीं। तब भी वह बेबी बंप को छुपाती नजर आईं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी कर सबको चौंका दिया था। उनके जीवन में 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका का आगमन हुआ।

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द ही बनने वाली हैं मां, शेयर किया वीडियो

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। हाल ही में आशका ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया है, जिसमें वह जंगलों के बीच पोज देती दिखाई दीं। इस मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान उनके पति ब्रेंट गोबल भी आशका के साथ थे। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आशका ने योग करते हुए पोज दिए। उनके चेहरे पर ग्लो देखने लायक था। आशका ने व्हाइट ड्रेस में बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया।

ब्रेंट ने फोटोशूट के दौरान आशका के बेबी बंप पर किस किया। आशका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, “आखिरी नौ महीने, ये प्यार को मनाने और जिंदगी को गहराई से समझने के बारे में था। एक साथ आगे बढ़ना और एक-दूजे को और अच्छे से समझना। मैं आपसे और भी ज्यादा प्यार करने वाली हूं ब्रेंट गोबल।” मालूम हो कि आशका और ब्रेंट की शादी साल 2017 में हुई थी।

आशका ने करिअर की शुरुआत 2002 में की जब वह ‘अचानक 37 साल बाद’ नामक शो में दिखाई दीं। उन्होंने ‘कुसुम’ में कुमुद की भूमिका निभाईं। वह ‘अकेला’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘मेरे अपने’ और ‘विरुद्ध’ जैसे शो में भी दिखाई दीं। वह नेगेटिव रोल के लिए मशहूर हुईं। वे आखिरी बार साल 2019 में ‘डायन’ में नजर आई थीं।