अनुष्का-विराट के फैंस को जल्द मिलेगी खुशखबरी, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले कुछ समय से बॉलीवुड मूवीज से दूरी बनाई हुई है। वह फिलहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। उनकी बेटी वामिका दो साल की हो चुकी हैं। वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। अनुष्का इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह जल्दी ही फैंस को एक और बच्चे के बारे में गुडन्यूज दे सकती हैं।

इस बीच अनुष्का ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को अपने इंस्टाग्राम पर पहली बेबी बंप तस्वीरें शेयर की है। यह फोटो एक फोन ब्रांड के विज्ञापन की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अनुष्का ने साफ तौर पर प्रेग्नेंसी को लेकर कोई घोषणा नहीं की, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने इसका संकेत दे दिया है। अनुष्का ने एक अन्य तस्वीर के साथ अपनी पहली गर्भावस्था की तस्वीर पोस्ट की है। एक में उनके हाथ में पुराना और दूसरे में नया मोबाइल है।

उन्होंने कैप्शन दिया, “समय उड़ जाता है… और यह बहुत जरूरी अपग्रेड का समय था, तो जब आप अपग्रेड कर सकते हैं तो समझौता क्यों करें।” पोस्ट में अनुष्का एक मोबाइल ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं। तस्वीर में वह एक काले रंग की पोशाक पहने हुए थी और हाथ में फोन लिए एक बगीचे के क्षेत्र में बैठी हुई थी, उसकी आंखें बंद थीं और वह खुशी से मुस्कुरा रही थी। फोटो किसी गार्डन एरिया की तरफ की है।

अनुष्का शर्मा इस फिल्म के साथ करेंगी वापसी

इससे पहले अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान के विश्व कप मैच के दौरान भी अनुष्का का बेबी बंप चर्चा का विषय बना हुआ था। उससे पहले एक दिन अनुष्का व विराट को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। अनुष्का के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखेंगी। यह फिल्म भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर बायोपिक है।

इस फिल्म को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म के साथ अनुष्का करीब चार साल बाद फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी। उन्हें आखिरी बार 'जीरो' में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।