अनुष्का ने फ्लॉन्ट की हेयरस्टाइल तो ऐसा बोले अर्जुन, शिल्पा ने रीक्रिएट किया K3G से शाहरुख का सीन

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव दिखती हैं। वे जिम से लेकर वैकेशन तक की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फिलहाल अनुष्का पति विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका गई हुई हैं। वहां से जिम की फोटो साझा करने के बाद अब अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर दो बेहद प्यारी सेल्फी अपलोड की है। इसमें उनका ग्लो साफ देखने को मिल रहा है। अनुष्का ब्लैक रफ्लड टॉप पहने हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करती हुई बहुत सुंदर लग रही हैं।

फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनुष्का धूप में बाहर बैठी हुई हैं। ब्लैक आउटफिट और खुले बालों में अनुष्का बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। हवा की वजह से बाल चेहरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “Hair-There-Everywhere.” एक्टर अर्जुन कपूर ने अनुष्का के पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया है, उन्होंने लिखा, ‘‘Baal ki hair a pheri’’ यानी बाल की हेरा-फेरी। अर्जुन हाल ही में कोविड-19 के शिकार हुए हैं और वे घर पर क्वारंटाइन हैं।


परिवार के साथ मसूरी से मुंबई लौटीं शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ हाल ही में फैमिली वैकेशन से मुंबई लौटी हैं। परिवार और दोस्तों के साथ शिल्पा मसूरी क्रिसमस सेलिब्रेट करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने दोनों बच्चों के साथ खूब एंजॉय किया। वॉटरफॉल के पास लंच से लेकर पहाड़ों में वॉक करने तक शिल्पा ने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से अपडेट दिया। शिल्पा ने अब इंस्टाग्राम पर मसूरी से मुंबई लौटने के दौरान हेलीकॉप्टर की सवारी करते हुए वीडियो शेयर किया है।

शिल्पा ने बेटी समीशा को गोद में बिठा रखा था। मुंबई आने के बाद शिल्पा ने कभी खुशी कभी गम (K3G) से शाहरुख खान के हेलीकॉप्टर वाले सीन को रीक्रिएट किया। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- 'घर वापस आने का एहसास...सबसे अलग होता है...हम सभी के पास @karanjohar में थोड़ा सा K3G है।’ वीडियो के बैकग्राउंड में K3G का टाइटल ट्रैक सुना जा सकता है, जिस पर शाहरुख फिल्म में एक शानदार एंट्री लेते हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर ने शिल्पा के वीडियो पर क्लैप इमोजी ड्रॉप की है।