2 News : पूरी मुंबई के साथ सो रहा था…अनुषा ने करण पर साधा निशाना, इधर-एक्स वाइफ ने अभिषेक को घेरा

एक्टर कऱण कुंद्रा और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर करीब 5 साल तक रिश्ते में रहे थे। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। अनुषा का एक बयान फिलहाल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें अनुषा, करण का नाम लिए बिना उन पर भड़कती हुई नजर आईं। साथ ही करण पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। रिपोर्ट के अनुसार अनुषा का एक इंटरव्यू रेडिट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती हैं कि मैंने अपने बॉयफ्रेंड को एक डेटिंग ऐप के जरिए एक कैंपेन शुरू करने में हेल्प की थी लेकिन बाद में मुझे पता चला कि वो उस ऐप का यूज लगातार कर रहे हैं। इसके जरिए वो दूसरी महिलाओं से जुड़ते हैं और उनसे मुलाकात भी करते हैं।

हालांकि अब ये इंटरव्यू उस पेज से डिलीट कर दिया गया है। अनुषा ने इस इंटरव्यू में करण का नाम लिए बिना कहा कि मुझे धोखा फील हुआ, जब मुझे बहुत बाद में पता चला कि वो पूरी मुंबई के साथ सो रहा है..बता दें कि करण ने इन आरोपों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि अगस्त में एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था, जिसमें करण की प्रोफाइल बंबल ऐप पर बनी दिख रही थी। लोग हैरान हो रहे थे कि ये असली है या नकली। अनुषा पहले भी करण पर धोखा देने और झूठ बोलने का आरोप लगा चुकी हैं। अनुषा पिछले पांच महीनों से सिंगल हैं।

उनके पहले भूषण प्रधान के साथ रिश्ते की भी अफवाहें थीं, लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था। दूसरी ओर, करण लंबे समय से एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत ‘बिग बॉस 15’ के घर में हुई थी। तब से दोनों एक-दूसरे संग रिश्ते में हैं। अब खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। दोनों हाल ही में कलर्स टीवी के कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में पहुंचे थे। इससे पहले करण ने एल्विश यादव के साथ मिलकर ‘लाफ्टर शेफ्स’ का दूसरा सीजन जीता था। करण ने इसके पहले सीजन में भी हिस्सा लिया था और तब उनके जोड़ीदार अर्जुन बिजलानी थे।
आकांक्षा जिंदल ने BB 19 में हिस्सा ले रहे एक्स हसबैंड अभिषेक बजाज पर लगाए आरोप

एक्टर अभिषेक बजाज इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहे हैं। इसी बीच अभिषेक की एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आकांक्षा ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में कहा कि मैं और अभिषेक स्कूल टाइम से एक-दूसरे को जानते थे। वह मुझे पसंद करता था। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर हमने शादी करने का फैसला किया। उस समय मेरा परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन 7 साल डेटिंग के बाद हमने शादी कर ली।

शादी के कुछ समय बाद मुझे पता चला कि वह मुझे धोखा दे रहा है। वह कई लड़कियों के साथ इनवॉल्व था। इंडस्ट्री के कई लोगों ने मुझे इसकी सच्चाई बताई थी। मैंने खुद उसे रंगे हाथों पकड़ा, मेरे पास कई स्क्रीनशॉट्स भी हैं। जब मैंने उससे सवाल किया, तो उसने विक्टिम कार्ड खेलना शुरू कर दिया और उल्टा मुझे ही दोष देने लगा। अभिषेक मुझे खुद का काम करने से भी रोकता था। वह कहता था, तुम मेरी मैनेजर बनो। लेकिन मेरा हमेशा से यह स्पष्ट स्टैंड रहा है कि मैं सिर्फ किसी की पत्नी नहीं, बल्कि अपनी खुद की एक पहचान बनाना चाहती हूं।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक और आकांक्षा की शादी साल 2017 में हुई थी, जो ज्यादा नहीं चली। दो साल बाद 2019 में उनका तलाक हो गया। हालांकि उन्होंने शादी और तलाक की बात को सीक्रेट ही रखा लेकिन जैसे ही अभिषेक ‘बिग बॉस’ में आए, तभी उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हो गई थीं।