मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने न्यूयॉर्क में एक बार फिर अपने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ शादी कर ली है। सोमवार (7 जुलाई) को आलिया ने अपनी दूसरी ईसाई शादी की तस्वीरें पोस्ट की, जो मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी के करीब 7 महीने बाद हुई है। इस बार आलिया ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ विवाह किया है। यह शादी इसलिए भी खास थी क्योंकि इसे शेन की संस्कृति को ध्यान में रखकर ईसाई परंपराओं के हिसाब से किया गया। इस मौके पर आलिया ने अपनी सास का 30 साल पुराना व्हाइट कलर का गाउन पहना था।
उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आलिया सफेद ऑफ-शोल्डर वेडिंग ड्रेस और लेस ग्लव्स में कहर बरपा रही थीं। उनके सिर पर घूंघट था और बालों को कर्ल में स्टाइल किया था। दूल्हे राजा यानी शेन काले रंग के टक्सेडो और बो टाई में जंच रहे थे। तस्वीरों में कपल को एक-दूसरे को चूमते, पोर्ट्रेट के लिए पोज देते और बगीचे में मस्ती करते हुए दिखाया गया है। आलिया ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हमने फिर से शादी कर ली।
कुछ और तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा, “हमारी अमेरिकी शादी के लिए मैंने अपनी खूबसूरत सास की 30 साल पुरानी शादी की पोशाक पहनी और यह बहुत खास थी.टाइमलेस और क्लासिक।” आलिया के फैंस के साथ सेलेब्स उन पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। खुशी कपूर, करीना बैरी, साक्षी शिवदासानी ने जोड़े को उनके खास दिन की शुभकामनाएं दीं। एक्टर निखिल द्विवेदी ने मजाक में कहा कि “फिर से अच्छी पकड़!! शायद ही कोई दोनों बार समझदार हो।”
डेटिंग एप के जरिए हुई थी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की पहली मुलाकातबता दें कपल ने दिसंबर 2024 में मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। उस दौरान आलिया ने पेस्टल लहंगा तो शेन ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। आलिया के पिता अनुराग के लिए वो पल काफी खुशनुमा था। सोशल मीडिया पर उनके बहुत से वीडियो वायरल हुए थे जिनमें वो भावुक होने के साथ-साथ खुशी जाहिर करते नजर आ रहे थे। आलिया और शेन की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया।
काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों मुंबई में साथ रहने लगे। शेन ने आलिया को बाली (इंडोनेशिया) की एक खूबसूरत ट्रिप पर प्रपोज किया था। साल 2023 में आलिया ने उस खास पल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और लिखा था, “तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे सोलमेट और अब मेरे मंगेतर हो। तुम्हें हां कहना मेरे लिए अब तक का सबसे आसान फैसला था।”