पति विक्की जैन को आखिर क्यों 'झूठा पानी' पिलाती हैं अंकिता लोखंडे? वजह जानकर रह जाएंगे दंग!

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में ये जोड़ी पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ 2 में नजर आई, जहां दोनों की प्यारी केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी दौरान अंकिता ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा राज खोला, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, अंकिता हाल ही में फेमस एस्ट्रोलॉजर जय मदान के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी, रिश्तों और मानसिक ऊर्जा से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बातचीत की। बातचीत के दौरान जय मदान के साथ जब वाटर हीलिंग का सेशन चल रहा था, तब अंकिता ने बेहद दिलचस्प खुलासा करते हुए कहा – मैं अपने पति विक्की को अपना झूठा पानी पिलाती हूं। इसके पीछे एक साइंटिफिक वजह है।

तुलसी डालकर पिलाती हैं पानी – एक खास मकसद से

अंकिता ने बताया – मैं जिस पानी को पीती हूं, उसी में तुलसी डालकर विक्की को देती हूं। मैं उससे कहती हूं कि इस पानी को पीने के बाद तुम्हारी जुबान से सिर्फ अच्छी बातें ही निकले। वह आगे कहती हैं कि तुलसी में पॉजिटिव एनर्जी होती है, और इसका सेवन करने से मन शांत रहता है। इसलिए वह यह खास ख्याल रखती हैं कि विक्की रोज तुलसी खाएं, जिससे उनका दिन अच्छा बीते और विचारों में मिठास बनी रहे।

बता दें कि अंकिता और विक्की की जोड़ी पहली बार बिग बॉस 17 में साथ नजर आई थी। शो में दोनों के बीच अक्सर तकरार देखने को मिलती थी, जिससे उनके फैन्स को काफी निराशा हुई थी। इस इंटरव्यू में अंकिता ने यह भी स्वीकार किया कि बिग बॉस में जाना उनके लिए मानसिक तौर पर चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
'बिग बॉस' के बाद समय लगा खुद को सामान्य करने में

अंकिता ने कहा – हम जैसे शो में थे, वैसे ही रियल लाइफ में भी हैं। हम पहले अच्छे दोस्त हैं और फिर कपल। लेकिन लोग इसे समझ नहीं पाए। उन्होंने अपने नजरिए से हमें जज किया। एक्ट्रेस ने यह भी जोड़ा कि शो से बाहर आने के बाद उन्हें नॉर्मल फील करने में काफी समय लगा। लेकिन अब वो खुद को पहले से कहीं ज्यादा फ्री और पॉजिटिव महसूस करती हैं।

अंकिता का यह खुलासा दिखाता है कि रिश्तों में सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि एनर्जी, विचार और भावनाओं का आदान-प्रदान भी जरूरी है। उनका यह छोटा-सा मगर असरदार तरीका रिश्ते को मजबूत बनाने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है।