टीवी की लोकप्रिय अदाकारा अंकिता लोखंडे ने अपनी दमदार अदाकारी और सहज अंदाज से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन दिनों वो अपने पति विक्की जैन के साथ रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आ रही हैं, जहां ये जोड़ी ना सिर्फ स्वादिष्ट खाना बनाती है बल्कि अपनी केमिस्ट्री से खूब मनोरंजन भी करती है। लेकिन हाल ही में इस मंच पर अंकिता के एक मजाकिया बयान ने सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में प्रेग्नेंसी की अटकलों को हवा दे दी।
'लाफ्टर शेफ 2' में बोली थीं मैं प्रेग्नेंट हूं, फिर मच गया बवालबीते एपिसोड में जब अंकिता लोखंडे ने हल्के अंदाज़ में कहा कि वो प्रेग्नेंट हैं, तो शो में हंसी का माहौल जरूर बन गया, लेकिन शो के बाहर इस एक बयान ने तहलका मचा दिया। कुछ ही समय में उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें मीडिया की सुर्खियां बन गईं और सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि अंकिता ने तुरंत इस बात का खंडन भी किया, लेकिन अटकलें थमने का नाम नहीं ले रही थीं।
अंकिता और विक्की ने व्लॉग में किया खुलासाइस बीच अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इन अफवाहों पर खुलकर बात की। दोनों ने माना कि घर में भी इस बारे में लगातार चर्चा होती रहती है। विक्की जैन ने हंसते हुए कहा – न्यूज़ तो काफी समय से चल रही है। प्रेग्नेंसी अब सवाल नहीं, एक चर्चा का विषय बन चुकी है। पूरा परिवार इस पर लगे हुए हैं, बात चल रही है!
'मैं थक चुकी हूं इस सवाल से' – अंकिता की साफगोईविक्की की बातों के बाद अंकिता भी अपनी भावनाएं रोक नहीं पाईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – मैं इस सवाल से अब थक चुकी हूं। बातचीत चल रही है, लेकिन हर जगह यही सवाल पूछा जाता है।
इस बयान में एक मुस्कान जरूर थी, लेकिन पीछे छिपी बेचैनी और थकान को भी महसूस किया जा सकता है। यह सिर्फ एक निजी मामला है, लेकिन जिस तरह से सेलिब्रिटीज को बार-बार एक जैसे सवालों का सामना करना पड़ता है, वह भी सोचने वाली बात है।
पहले भी लग चुकी हैं अटकलेंयह पहला मौका नहीं है जब अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की चर्चा हुई हो। इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया और इंटरव्यूज में इस मुद्दे को उठाया गया है। खुद अंकिता ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि जब सही समय होगा, हम खुद अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा करेंगे।
मीडिया की जल्दबाजी से परेशान हैं सितारे'लाफ्टर शेफ्स 2' में अक्सर उनसे यह सवाल पूछे जाते हैं, जिससे अब वे कुछ हद तक उकताई हुई महसूस करती हैं। इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हर बात को खबर बनाना जरूरी है, खासकर जब वह किसी के निजी जीवन से जुड़ी हो?