अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इस कपल पर उनके चाहने वाले बेशुमार प्यार लुटाते हैं। हालांकि इस बीच विक्की के स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें अंकिता और विक्की नजर आ रहे हैं। वीडियो में विक्की अस्पताल के बेड पर दिख रहे हैं। उनके हाथ पर बंधी पट्टी और चेहरे पर सूजन साफ देखी जा सकती है। साथ ही उनके बगल में अंकिता को भी खड़े देखा जा सकता है, जिनके चेहरे पर साफ चिंता झलक रही है।
‘बिग बॉस’ फेम एक्टर समर्थ जुरेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “बड़े भाई जल्दी से ठीक हो जाओ। मेरे टोनी शार्क।” समर्थ और विक्की-अंकिता कुछ समय पहले कलर्स टीवी के कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में साथ नजर आए थे। अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि आखिर विक्की को चोट कैसे लगी। हालांकि विक्की को इस हालत में देख फैंस की टेंशन बढ़ गई है और वे कमेंट्स कर उनके जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
उन्हें विक्की की हेल्थ अपडेट जानने का इंतजार है। बता दें अंकिता और विक्की की जोड़ी ने पहली बार 'बिग बॉस 17' में रंग जमाया था। तब से ही वे फैंस के फेवरेट कपल बन गए। शो के दौरान उन्होंने भरपूर मनोरंजन किया। अंकिता और विक्की ने साल 2021 में मुंबई में शादी की थी। शादी से पहले उन्होंने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
उनकी मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। विक्की और अंकिता लाफ्टर शेफ्स के दोनों सीजन में नजर आए हैं। अंकिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा शौहरत जीटीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी। इसमें उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे। अंकिता ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ सहित कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
काजोल और अजय देवगन के बेटे युग हुए 15 साल केकाजोल और अजय देवगन के बेटे युग देवगन आज शनिवार (13 सितंबर) को अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर काजोल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर युग के लिए एक भावुक संदेश और प्यारा वीडियो पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री युग और अजय के साथ नजर आ रही हैं।
काजोल ने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे बेटे युग ने आज 15 साल पूरे कर लिए! मेरी यही कामना है कि वह हमेशा अच्छा, दयालु और प्यारा बना रहे। उसका हर दिन खुशियों से भरा हो।” फैंस भी युग को अलग-अलग तरह से विश कर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें युग का जन्म 13 सितंबर 2010 को हुआ था। काजोल और अजय के एक बेटी न्यासा भी है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होने के साथ अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।
हालांकि अभी तक न्यासा ने एक्टिंग की दुनिया में आने की कोई योजना नहीं बनाई है। काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब उमेश बिष्ट के डायरेक्शन में बनी कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। वह नोयोनिका सेनगुप्ता का रोल करेंगी। सीरीज 19 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। काजोल की पिछली फिल्म ‘मां’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।