टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इस बीच कपल ने आज गुरुवार (7 अगस्त) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी कि उनकी मेड की बेटी और उसकी दोस्त सुरक्षित मिल गई हैं। उन्होंने लिखा, “अपडेट : लड़कियां सुरक्षित मिल गईं। हमें ये बताते हुए बहुत राहत और खुशी हो रही है कि दोनों लड़कियां अब सुरक्षित मिल गई हैं। मुंबई पुलिस का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने बहुत तेजी और लगन से काम किया। आप लोग वाकई बेस्ट हो। हर उस मुंबईकर का भी धन्यवाद, जिसने पोस्ट शेयर की, साथ दिया…आपकी दुआओं और मदद से ही ये मुमकिन हो पाया।
हम शब्दों में अपना शुक्रिया नहीं जता सकते। – विक्की और अंकिता।” बता दें कि दोनों लड़कियां 31 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे गायब हो गई थीं। उन्हें आखिरी बार वाकोला इलाके में देखा गया था। इसके बाद अंकिता और विक्की ने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें और मालवणी पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR की कॉपी पोस्ट कर मदद की अपील की थी। उन्होंने लिखा, “हमारी मेड की बेटी और उसकी दोस्त 31 जुलाई सुबह 10 बजे से लापता हैं। हम बहुत परेशान हैं। वो हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम मुंबई पुलिस और मुंबईकर से मदद की अपील करते हैं।”
उल्लेखनीय है कि अंकिता और विक्की की जोड़ी कुछ दिनों पहले खत्म हुए कलर्स टीवी के रियलिटी कॉमेडी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के दूसरे सीजन में नजर आए थे। वे पहले सीजन में भी इसका हिस्सा थे। इसके अलावा इस जोड़ी ने ‘बिग बॉस 17’ में खूब रंग जमाया था। तब से ही वे फैंस के फेवरेट कपल बन गए। अंकिता को सबसे ज्यादा फेम उनके शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी। इसमें उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे। अंकिता अब फिल्मों में भी नजर आती हैं। उनकी पिछली फिल्म 2024 आई 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' थी।
हनी सिंह और करण औजला के गानों में महिलाओं पर की गई हैं आपत्तिजनक टिप्पणीपंजाब राज्य महिला आयोग ने मशहूर पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह और करण औजला के कथित आपत्तिजनक गीतों के बोलों पर चिंता जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से संपर्क किया है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले 2 गीतों की जांच करने को कहा है। साथ ही आयोग ने स्वतः संज्ञान ले सख्त रुख अपना दोनों गायकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
दोनों 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे आयोग के समक्ष होने का आदेश दिया गया है। आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को दो पत्र लिखे हैं। पहले पत्र में कहा गया है कि हनी सिंह का गाना 'मिलियनेयर' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उन्होंने गाने में महिलाओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। दूसरे पत्र में आयोग ने करण के गाने 'एमएम गबरू' का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गाना भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
इसमें महिलाओं के लिए अनुचित शब्दावली का भी इस्तेमाल किया गया है, जो पूरी तरह से आपत्तिजनक है। बता दें कि करण के गाने ‘एमएम गबरू’ को अब तक 6 दिन में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एक हफ्ते से पहले ही गाने ने 34 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं। वहीं हनी का गाना 11 महीने पहले रिलीज किया गया था, जिसे अब तक यूट्यूब पर 396 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना काफी पॉपुलर है। हनी अपने गानों को लेकर पहले भी विवादों में घिर चुके हैं।