साल 2007 में रिलीज हुई मूवी ‘सलाम-ए-इश्क’ एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। एक मीडिया चैनल में इंटरव्यू देते हुए एक्ट्रेस अंजाना सुखानी ने इस फिल्म को लेकर कई बात बताई। इस फिल्म में अंजना का उनसे 22 साल बड़े एक्टर अनिल कपूर के साथ किसिंग सीन भी था, लेकिन एक्ट्रेस को इस बात की जानकारी पहले से नहीं थी। अंजना ने इंटरव्यू में डायरेक्टर निखिल आडवाणी पर भड़ास निकालते हुए कहा कि अनिल कपूर को किस करने की बात ने मुझे हैरान कर दिया था। अगर पहले से ये जानकारी दी गई होती तो मैं खुद को तैयार करके आती।
ऐसे में मैं इसके लिए मेंटली तैयार नहीं थी और ना ही मुझे ऐसा करने के लिए टाइम मिला। हालांकि मैं उन दिनों इंडस्ट्री में नई थीं, तो इसलिए कुछ कह नहीं पाईं। जब आप फ्रेशर होते हैं, तो लोग आप पर प्रेशर बनाते हैं। नए लोगों को अक्सर ही हल्के में लिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि आप उनसे लड़ नहीं पाएंगे और जो जो उनकी डिमांड होगी वो पूरी हो जाएगी। मुझसे अचानक से इस सीन को करने की डिमांड की गई, वहीं अगर कोई स्टारकिड होता होता तो ऐसा नहीं होता।
इस डिमांड पर मैं घबरा गई थी और मेरे आस-पास ऐसा कोई नहीं था, जिससे मैं अपनी कुछ बात बता सकूं। बता दें यह मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें गोविंदा, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा, जूही चावला, विद्या बालन, सलमान खान जैसे बड़े कलाकार थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अंजना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ में नजर आ रही हैं, जो सूरज बड़जात्या का ओटीटी डेब्यू है।
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखी ये बातें, ‘सूबेदार’ में राधिका मदान बनेंगी उनकी बेटीवर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर ने आज रविवार (9 फरवरी) को ऐलान किया कि उन्होंने अपनी आगामी प्राइम वीडियो फिल्म ‘सूबेदार’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन ‘तुम्हारी सुलु और ‘जलसा’ फेम सुरेश त्रिवेणी ने किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “हमने ये किया..आपके समर्पण और कड़ी मेहनत ने इस फिल्म को जीवंत बना दिया और मैं बहुत आभारी हूं। हर दिन अपना ए-गेम लाने के लिए धन्यवाद।
हमने 2025 में एक साथ मिलकर जो बनाया है, उसे देखने के लिए दुनिया इंतजार नहीं कर सकती। दिल की गहराइयों से, धन्यवाद।”अनिल ने अक्टूबर में इसकी शूटिंग शुरू होने की घोषणा की थी। ये फिल्म पूर्व सैन्यकर्मी अर्जुन सिंह की कहानी है, जो अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते और सामाजिक शिथिलता से जूझता है। 'सूबेदार' में अभिनेत्री राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं जो अनिल की बेटी की भूमिका में हैं।
बीते साल दिसंबर में अनिल के 68वें जन्मदिन पर 'सूबेदार' के पहले लुक को शेयर किया गया था। अनिल ने फिल्म के बारे में बताया था, “सूबेदार खास है! यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है बल्कि यह उससे कहीं बढ़कर है। सूबेदार की कहानी सम्मान, परिवार और जीवन में हमारे अथक संघर्ष के बारे में है।” फिल्म का निर्माण अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, ओपनिंग इमेज, अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।