
अंजलि अरोड़ा का नया इंस्टाग्राम रील एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि ने इस वीडियो में अपने डांस मूव्स और स्टाइलिश अंदाज को दिखाया है, लेकिन इस बार उनका यह वीडियो निगेटिव कमेंट्स की वजह से सुर्खियों में है। वीडियो में ब्लू कलर की ड्रेस पहने अंजलि हनी सिंह के गाने 'मनी मनी' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
नेटिजन्स ने इस रील पर मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं, जिसमें कुछ लोगों ने उनके डांस और लुक की तारीफ की, तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे ओवर-ड्रामैटिक और अनावश्यक बताया है। अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में पहलगाम हमले के बीच इस तरह का डांस वीडियो शेयर किया है, जिस कारण लोग उन्हें जमकर आलोचना कर रहे हैं।
अंजलि अरोड़ा को डांस करना पड़ा भारीकई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अंजलि अरोड़ा के वीडियो को 'ध्यान खींचने की कोशिश' करार दिया है। एक यूजर ने लिखा, हर बार वही स्टाइल, कुछ नया क्यों नहीं करतीं? वहीं, एक ने कहा, यह रील्स सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए हैं, इसमें कोई टैलेंट नहीं दिखता। एक और यूजर ने लिखा, 4 दिन तो रुक जातीं, देश में इतनी बड़ी घटना हो गई। कई लोगों ने उन्हें इस बीच डांस करने के लिए काफी कुछ कहा। सोशल मीडिया पर उनकी हर रील को मिलने वाली तारीफों के साथ-साथ ऐसी आलोचनाएं भी उनके लिए चुनौती बन रही हैं।
अंजलि अरोड़ा को फिर मिली नफरतहालांकि, अंजलि अरोड़ा पहले भी ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं और उन्होंने हमेशा अपने आलोचकों को जवाब देने का रास्ता चुना है। इस वीडियो पर भी कुछ फैंस उनके समर्थन में उतरे हैं, जिन्होंने कमेंट किया कि अंजलि का आत्मविश्वास और मेहनत काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन इस बार निगेटिव कमेंट्स की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है, जो उनके कंटेंट की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि बार-बार एक जैसी रील्स पोस्ट करने से उनके फॉलोअर्स का एक वर्ग ऊब रहा है।
अंजलि अरोड़ा का वीडियो बना चर्चा का विषययह पहली बार नहीं है जब अंजलि अपने रील्स को लेकर विवादों में आई हैं। पहले भी उनकी कुछ रील्स और अंजलि के कथित MMS विवाद ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया था। इस बार भी उनके इस वीडियो ने लोगों को दो खेमों में बांट दिया है। जहां कुछ लोग उनके स्टाइल को पसंद कर रहे हैं, वहीं आलोचकों का कहना है कि अंजलि को अपने कंटेंट में विविधता लाने की जरूरत है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि अंजलि इन निगेटिव कमेंट्स का जवाब कैसे देती हैं और अपने फैंस को कैसे लुभाती हैं।