2 News : अनीत को रैम्प वॉक के लिए किया जा रहा ट्रॉल, देखें, अहान ने एक्ट्रेस के साथ ऐसे रिलेशनशिप किया कंफर्म!

डायरेक्टर मोहित सूरी की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इसमें शानदार परफोरमेंस के चलते अनीत पड्डा और अहान पांडे रातों-रात बड़े स्टार हो गए। हर ओर उनके चर्च हैं। ऐसे में उनसे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। दोनों को बढ़िया ऑफर मिल रहे हैं। इस बीच अनीत ने रविवार (12 अक्टूबर) रात 2025 लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए रैंप पर अपनी कदमताल दिखाई। हालांकि उनकी इस वॉक को अनप्रोफेशनल बताया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स अनीत की खिंचाई कर रहे हैं।

एक ने कहा, “वह खूबसूरत लग रही हैं लेकिन हम सभी को यह मानना होगा कि वॉक वैसा नहीं था।” दूसरे यूजर ने कहा, “उनका वॉक बेहद खराब है, क्या वे अब किसी रैंप वॉक कोरियोग्राफर/निर्देशक को हायर नहीं करते हैं?” तीसरे ने कहा, “क्या वे रैंप पर चलने से पहले प्रेक्टिस नहीं करते हैं? यह सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि सभी न्यू एक्ट्रेस का रैंप वॉक बहुत खराब होता है।” चौथे ने कहा, “उन्हें इसके लिए प्रेक्टिस करना चाहिए था, ड्रेस बहुत सुंदर थी लेकिन रैंप वॉक निराशाजनक था।” पांचवें ने लिखा, “जैसे डांस से पहले डांस प्रेक्टिस होती है, उसी रैंप वॉक से पहले 1 हफ्ते की प्रेक्टिस नहीं हो रही है क्या एक्टर्स से..???? इतना खराब वॉक तो बिल्कुल जायज नहीं है।”

छठे यूजर ने लिखा, “अनीत सुंदर लग रही हैं, लेकिन वॉक बिल्कुल अच्छी नहीं है। डिजाइनर्स मॉडलिंग मॉडल्स के लिए क्यों नहीं छोड़ते।” सातवें ने लिखा, “लैक्मे के फेस के तौर पर मैं अनीत से बिल्कुल कनेक्ट नहीं कर पा रही हूं।” अनीत ने गोल्डन साड़ी पहनी थी। डिजाइनर ने इसे टाइमलेस ग्रेस इंडियन ड्रेप्स से इंस्पायर बताया है। अनीत ने अपने लुक को ब्रासलेट और ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया। साथ ही मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई। ‘सैयारा’ की बात करें तो यह इस साल की रोमांटिक मूवी जॉनर में अभी तक टॉप कमाई करने वाली मूवी है। इसने भारत में 318.31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसने विदेशों में 161 करोड़ रुपए की कमाई की। इसका अनुमानित बजट 45 करोड़ रुपए था।
अनीत पड्डा के जन्मदिन से ठीक पहले अहान पांडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

अनीत का मंगलवार को 23वां जन्मदिन है। इससे पहले अहान ने आज सोमवार (13 अक्टूबर) को इंस्टा स्टोरी पर कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के कुछ अनदेखे मोमेंट्स शेयर किए, जो फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। पहली फोटो में दोनों कॉन्सर्ट के दौरान सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। अनीत मस्ती भरी मुस्कान के साथ आंख मार रही हैं, जबकि अहान आंखें बंद करके मोमेंट को एंजॉय कर रहे हैं। दूसरी इमेज में अनीत आतिशबाजी देख रही हैं और अहान ने यह क्यूट मूमेंट कैप्चर किया है। आखिरी वीडियो में दोनों के हाथ कॉन्सर्ट के रिस्टबैंड्स पहने दिख रहे हैं, फिर कैमरा अनीत की ओर घूमता है, जहां वह खुशी से चेहरा दिखा रही हैं।

इन झलकियों को देख लग रहा है कि अहान ने अनीत के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है। बता दें फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की नजदीकी बढ़ी। एक सोर्स ने बताया कि शुरुआत दोस्ती से हुई, लेकिन जल्द ही यह गहरे प्यार में बदल गया। अब दोनों एक-दूसरे के साथ कमिटेड रिलेशनशिप में हैं। वाईआरएफ के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के करीबी ने कहा कि यह इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत लव स्टोरी में से एक है।

शूटिंग के दौरान सब कुछ नेचुरल तरीके से हुआ। उल्लेखनीय है कि फिल्म रिलीज के बाद से ही दोनों को मुंबई में कभी डिनर डेट पर, तो कभी मॉल में शॉपिंग करते स्पॉट किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि प्रोड्यूसर्स ने अभी रिश्ते को प्राइवेट रखने की सलाह दी है, ताकि फिल्म का फोकस बरकरार रहे।