बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार खुलकर साझा करते हैं। जब भी कोई कलाकार या उनका काम उन्हें प्रभावित करता है, तो बिग बी बेझिझक उनकी सराहना करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही की तारीफ की, जिनके नए गाने में शानदार डांस मूव्स देखकर दिग्गज अभिनेता खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए।
‘बी हैप्पी’ में नोरा का दमदार डांसनोरा फतेही ने अपने डांस टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। आए दिन उनके डांस वीडियो और गाने रिलीज होते रहते हैं। अब नोरा को अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म बी हैप्पी में देखा जाएगा। इस फिल्म का पहला गाना सुल्ताना रिलीज होते ही वायरल हो गया है, जिसमें नोरा ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींच लिया है। अभिषेक बच्चन ने गाने को शेयर करते हुए अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, उसका मंच, उसके नियम, उसका शासन… सुल्ताना आ गई है!
बिग बी ने कहा- ‘उफ्फ सूपर्व’अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने भी नोरा के डांस की प्रशंसा की। उन्होंने कम शब्दों में लेकिन दमदार अंदाज में लिखा, उफ्फ… सूपर्व! इस गाने को सुनिधि चौहान और मीका सिंह ने गाया है, जिनकी जबरदस्त आवाज ने इसे और खास बना दिया है।
14 मार्च को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी ‘बी हैप्पी’बी हैप्पी एक डांस-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन शिव रस्तोगी के किरदार में नजर आएंगे। वह फिल्म में एक सिंगल फादर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी की हर इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह फिल्म बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्ते की कहानी को दर्शाएगी। बी हैप्पी 14 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है, जबकि उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा ने इसे प्रोड्यूस किया है।