क्या आप सदी के महानायक माने जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन के बगैर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की कल्पना कर सकते हैं? अमिताभ इस रियलिटी क्विज टीवी शो की जान माना जाता है। हालांकि हो सकता है कि KBC के अगले सीजन में आपको अमिताभ की जगह दूसरा चेहरा देखने को मिले। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार अब बिग बी इस शो को अलविदा कहने की योजना बना रहे हैं। 82 साल के हो चुके अमिताभ अपना वर्कलोड कम करने के लिए KBC से अलग होने के बारे में सोच रहे हैं। कहा जा रहा है कि अमिताभ ने सीजन 15 के दौरान ही सोनी टीवी को सूचित कर दिया था कि अब वे ये शो होस्ट नहीं करेंगे।
हालांकि जब चैनल ने रिक्वेस्ट की तो वे 16वां सीजन होस्ट करने के लिए राजी हो गए। अब 17वें सीजन के लिए मेकर्स ने नए होस्ट की तलाश शुरू कर दी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) और एक विज्ञापन एजेंसी की ओर से की गई स्टडी में शाहरुख खान को अमिताभ की इस विरासत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शाहरुख के अलावा एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी कतार में हैं। हालांकि KBC का अगला सीजन कौन होस्ट करेगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि अमिताभ साल 2000 में शो की शुरुआत से ही इसका चेहरा रहे हैं। उन्होंने पहले दो सीजन होस्ट किए। फिर उनकी तबीयत ठीक न होने की वजह से तीसरा सीजन शाहरुख ने होस्ट किया। चौथे सीजन में अमिताभ की वापसी हो गई और तब से वे ही इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। अमिताभ का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। वे बेहद सधे हुए तरीके से अपनी बात रखते हैं। कंटेस्टेंट के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हुए वे उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से बताते रहते हैं। शो में आने वाली ऑडियंस भी उनकी दीवानी बन जाती है। लोग अमिताभ से भावनात्मक तौर पर जुड़े हुए हैं। ऐसे में शो से उनकी विदाई सबको खलेगी।
सोनू निगम ने दिसंबर में जताई थी राजस्थान के सीएम से नाराजगीपिछले साल दिवाली पर कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन व माधुरी दीक्षित की मूवी ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट रही और इसमें बसे ज्यादा चर्चा सिंगर सोनू निगम के गाने ‘मेरे ढोलना 3.0’ की हुई। सोनू ने यह गाना कार्तिक के लिए गाया था और श्रोताओं को यह बहुत पसंद आया। सोशल मीडिया पर इस गाने पर खूब रील बनीं और कई इंफ्लुएंसर ने सोनू की तारीफ की। हालांकि जब आईफा अवार्ड 2025 के नॉमिनेशन हुए तो लोग हैरान रह गए।
सोनू के गाने को अवार्ड तो छोड़िए नॉमिनेशन तक नहीं मिला। अवार्ड सेरेमनी का आयोजन 9 मार्च को जयपुर में हुआ था। अब सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके IIFA पर तंज कसा है। अपना गाना ‘भोला भाला था सीधा साधा था’ लगाते हुए सोनू ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें इस साल के नॉमिनीज थे। इस लिस्ट में अरिजीत सिंह, करण आहूजा, बादशाह, दिलजीत दोसांझ और जुबिन नौटियाल जैसे सिंगर्स का नाम था लेकिन सोनू का नाम लिस्ट से गायब था।
पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में सोनू ने लिखा, “धन्यवाद IIFA…आखिरकार आप राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी के प्रति जवाबदेह थे?” दरअसल दिसंबर में सोनू ने राजस्थान के जयपुर में एक स्टेज शो किया था जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेता भी पहुंचे थे। मगर लाइव शो के दौरान ही सीएम वहां से उठकर चले गए। सोनू को ये बात अच्छी नहीं लगी और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपना गुस्सा निकाला।