सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं। वे आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। वे अपनी एक्टिंग और हाजिरजवाबी के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। अमिताभ को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वे सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी अपडेट्स देते रहते हैं। वे लगभग रोजाना कोई न कोई पोस्ट शेयर करते हैं। अमिताभ इन दिनों रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में बिग बी ने एक ऐसी पोस्ट कर दी, जिसके बाद उनके KBC और एक्टिंग से रिटायरमेंट को लेकर खबरें आने लगीं।
दरअसल अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा था, “टाइम टू गो।” जैसे ही यह ट्वीट सामने आया लोग घबरा गए। वे कयास लगाने लगे कि क्या अमिताभ एक्टिंग या फिर KBC से रिटायरमेंट लेने वाले हैं? यह सवाल लोगों को रह-रहकर परेशान करने लगा। लोगों ने अमिताभ से ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सवालों की झड़ी लगा दी। इसके बाद अमिताभ जब KBC में पहुंचे तो वहां मौजूद ऑडियंस ने उनसे इस ट्वीट के पीछे की वजह पूछी। ऐसे में वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि “हां, टाइम टू गो। इसमें कुछ गड़बड़ी है क्या। उसमें एक लाइन थी जाने का समय है।”
तब एक दर्शक ने पूछा, “कहां जाना है?” फिर अमिताभ ने कहा, “जाने का समय आ गया है मतलब…” इससे पहले कि वे अपनी बात पूरी कर पाते, वहां मौजूद लोग कहने लगे कि आप यहां से कहीं ना जा सकते। इस पर अमिताभ ने कहा कि “अरे भाई साहब, हमको काम पर जाने का समय आ गया है। गजब बात करते हो यार। और रात को जब 2 बजे यहां से छुट्टी मिलती है, तो घर पहुंचते-पहुंचते देर हो जाती है। वो लिखते-लिखते हमको नींद आ गई। तो वो वहीं तक रुक गया। जाने का वक्त और हम सो गए।” यह सुन सभी लोग हंसने लगे।
रजनीकांत के साथ थी अमिताभ बच्चन की पिछली फिल्म ‘वेट्टैयन’'कौन बनेगा करोड़पति 16' के मेकर्स ने आगामी एपिसोड के कई प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें से एक में कंटेस्टेंट कहता है कि, 'साथ में नाचेंगे।' इस पर बिग बी बोलते हैं, “कौन नाचेगा? अरे भाई साहब, नाचने के लिए हमको नहीं रखा गया है।” अमिताभ की यह बात सुनकर दर्शक हंस पड़े। KBC के मंच पर अक्सर अमिताभ को दर्शकों से बातचीत करते और किस्से सुनाते हुए देखा जाता है।
अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार ‘वेट्टैयन’ फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में साउथ इंडियन सुपर स्टार रजनीकांत अहम भूमिका में थे। दोनों दिग्गज इससे पहले 90 के दशक की फिल्म ‘हम’ में साथ नजर आए थे। अमिताभ पिछले साल प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ मूवी में भी अहम रोल में थे। फिल्म सुपर डुपर हिट रही और लोगों को अमिताभ की एक्टिंग बहुत अच्छी लगी।