नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। इसकी स्टार कास्ट और शूटिंग को लेकर आएदिन अपडेट आती रहती हैं। लोगों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में वे इसके कलाकारों के लिए अटकलें लगाए जाते हैं। अब फिल्म से जुड़ी दो बड़ी बातें सामने आ रही है। ‘रामायण’ में ‘सुग्रीव’ के रोल के लिए ओटीटी स्टार अमित सियाल के नाम पर मोहर लग गई है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड पर छपी रिपोर्ट के अनुसार अमित को ‘सुग्रीव’ का रोल ऑफर हुआ है। फिल्म की शूटिंग अगस्त में ही मुंबई के एक स्टूडियो में शुरू हो चुकी है।
अमित ने वेब सीरीज ‘महारानी’ और ‘हंट’ में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया था। अमित की किस्मत बदलने वाला ओटीटी ही है, क्योंकि उससे पहले वो कई बार इंडस्ट्री छोड़ने की सोच चुके थे। वे हर बार नए रोल में दिल जीत लेते हैं। इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में आ चुकी हैं और दोनों में ही उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। पहली है ‘रेड 2’ और दूसरी है ‘केसरी पार्ट 2’ मूवी। ‘रामायण’ से जुड़ी दूसरी ताजा खबर का नाता अमिताभ बच्चन से है। अमिताभ भी इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि हम अमिताभ को सूत्रधार के रूप में लेने पर विचार कर रहे हैं।
उनकी आवाज में वह गंभीरता है जिसकी बराबरी कोई और नहीं कर सकता। निर्माता चाहते हैं कि फिल्म की शुरुआत उनकी आवाज से हो। यह अभी भी चर्चा के चरण में है। हालांकि यह टकराव एक चिंता का विषय है, लेकिन रचनात्मक स्तर पर इसे सुलझाने के तरीके खोजे जाएंगे। उनका फिल्म की शुरुआत और आध्यात्मिक सूत्रधार बनना एक गहरा प्रभाव डालेगा। बिग बी जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे। बता दें कि 'रामायण' में रणबीर कपूर श्रीराम, साईं पल्लवी सीता माता, यश रावण, लारा दत्ता कैकेयी, सनी देओल हनुमान, काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकेयी, शीबा चड्ढा मंथरा के रूप में दिखाई देंगे। अरुण गोविल और इंदिरा कृष्णन के भी अहम रोल हैं। ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।
24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित रियलिटी शो BB 19मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार जोरदार बारिश हो रही है जिसके चलते वहां का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में हमेशा रफ्तार में रहने वाला शहर थम गया है। इस बारिश ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी असर डाला है। ऐसे में सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की शूटिंग रोकनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण इसकी बड़ी इवेंट रद्द करना पड़ी है। 'आज तक' की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ‘बिग बॉस’ का घर मीडिया के लिए खोला जाना था लेकिन बारिश और मुंबई में कई जगह पर पानी के भराव के चलते जियो हॉटस्टार की टीम ने आज सुबह ही ये इवेंट कैंसिल कर दी है।
टीम की तरफ से कहा गया है, “शहर में भारी बारिश और पानी जमा होने की वजह से बिग बॉस हाउस टूर और इससे जुड़ी एक्टिविटीज अभी के लिए रोक दी गई हैं। आपको हुई सुविधा के लिए हमें खेद है। बारिश की स्थिति के अनुसार हम आपको आगे की जानकारी देंगे।” सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आने वाले पत्रकारों को समय से बता दिया गया ताकि उन्हें सफर में परेशानी ना हो। वहीं, जो पत्रकार मुंबई पहुंच चुके थे, उन्हें वापस भेज दिया गया ताकि वे यहां फंस ना जाएं। दरअसल, फ्लाइट्स लेट या कैंसिल हो गई थीं। अब टीम एक नई डेट फाइनल कर रही है जिससे दर्शकों को ‘बिग बॉस’ के घर की झलक मिल सके। शो 24 अगस्त से प्रीमियर होने वाला है।