2 News : इन्होंने बताई बिपाशा-करीना के बीच लड़ाई की वजह, अजय ने इस अंदाज में काजोल को किया वेलेंटाइन डे विश

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने साल 2001 में आई फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर खान के भी अहम रोल थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा व करीना के बीच झगड़ा हो गया था। बिपाशा ने साल 2005 में ‘कॉफी विद करण’ में करीना संग अपने झगड़े पर बात भी की थी। अब इस फिल्म का हिस्सा रहीं एक और एक्ट्रेस अमिता नांगिया ने झगड़े की असल वजह का खुलासा किया है। दरअसल सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अमिता ने कहा कि मुझे लगता है कि यह आउटफिट से रिलेटेड कुछ था।

वे दोनों एक ही डिजाइनर चाहती थीं। जब अमिता से पूछा गया कि क्या लड़ाई ने सेट पर दूसरों को प्रभावित किया? इस पर उन्होंने कहा कि हम क्या कह सकते थे? हम सेट पर इसके बारे में सुनेंगे और इस पर रिएक्शन देंगे। यह बिपाशा की पहली फिल्म थी लेकिन यह करीना के करिअर की चौथी फिल्म थी। मैं करीना से रिलेट नहीं कर पाई क्योंकि वह बहुत रिजर्व थीं और उनकी मां हमेशा उनके साथ रहती थीं। हम उसके साथ बॉन्ड नहीं बना सके, लेकिन हम मिलनसार थे - हम एक साथ बैठते थे और बात करते थे।

बिपाशा बहुत नई थी और पूरी तरह से खुद पर फोकस्ड रहती थीं। वह बहुत फ्रेंडली नहीं थीं। उल्लेखनीय है कि ‘अजनबी’ के बाद बिपाशा और करीना दोनों को ‘ओमकारा’ में भी साथ देखा गया था लेकिन इनका साथ में कोई सीन नहीं था। बता दें अमिता ने अपने करिअर की शुरुआत साल 1989 में की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की, लेकिन करिअर में कुछ खास नहीं चला। तब उन्होंने टीवी की तरफ रुख किया।
अजय देवगन ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर करने के साथ लिखा प्यारा संदेश

काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। फैंस उनसे बेइंतेहा प्यार करते हैं। कपल अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताता दिखता है। साथ ही वे खिंचाई भी करते हैं। वेलेंटाइन डे पर शुक्रवार को अजय ने अपने जीवनसाथी को खास इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दीं। अजय ने काजोल के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों को सफेद कपड़ों में देखा जा सकता है।

अजय ने पोस्ट में कैप्शन लिखा, “मुझे जल्दी ही समझ आ गया था कि किसके साथ अपने दिल की बात शेयर करनी है और आज तक, यह वही है। मेरा वेलेंटाइन आज और हर दिन।” काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत लाल ऑफ-शोल्डर ड्रेस में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। काजोल ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “खुद को हैप्पी वेलेंटाइन डे। आई लव यू!” उल्लेखनीय है कि काजोल और अजय ने 24 फरवरी 1999 को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे न्यासा और युग हैं।

अजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब ‘दे दे प्यार दे 2’ में दिखाई देंगे। इसमें अजय के साथ रकुलप्रीत सिंह और आर. माधवन की मुख्य भूमिका रहेगी। फिल्म इसी साल 14 नवंबर को रिलीज हो सकती है। काजोल की बात करें तो उनकी लाइनअप में कायोज ईरानी निर्देशित ‘सरजमीन’ शामिल है। इसमें इब्राहिम अली खान, पृथ्वीराज सुकुमारन, तोता रॉय चौधरी और राजेश शर्मा भी हैं। काजोल इसके अलावा ‘महाराग्नि-क्वीन ऑफ क्वींस’ में भी दिखेंगी।