तलाक की खबरों के बीच सुनीता ने कर डाली ऐसी हरकत, शर्म से लाल हुए गोविंदा; फोटो वायरल

गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों फैंस में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। इसकी वजह है पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी उनकी और पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की चर्चाएं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुनीता, गोविंदा से अलग होने का फैसला कर सकती हैं। हालांकि, हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा, कोई हमें अलग करके तो दिखाए।

बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो हुआ वायरल

इसी बीच गोविंदा और सुनीता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गोविंदा के जन्मदिन का है, जिसमें पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। वीडियो में सुनीता पूरे जोश में पति के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रही हैं, जबकि गोविंदा केक काट रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि केक काटने के बाद गोविंदा पहले सुनीता को केक खिलाते हैं, जिसके बाद सुनीता भी उन्हें केक खिलाकर प्यार से किस कर लेती हैं। इस पर गोविंदा शर्म से लाल हो जाते हैं, जबकि उनके बच्चे थोड़ा असहज महसूस करते हैं।
तलाक की खबरों पर क्या बोले गोविंदा के वकील?

वहीं, तलाक की अफवाहों पर गोविंदा के वकील का कहना है कि सुनीता ने करीब छह महीने पहले कुछ कानूनी कदम उठाए थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने पति के साथ रहने का फैसला किया। अब दोनों साथ में खुश हैं और तलाक की खबरें पूरी तरह गलत हैं।