बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म कहो ना प्यार है से एक साथ डेब्यू करने वाले अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन उस दौर में दर्शकों के दिलों पर छा गए थे। दोनों की जोड़ी न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी चर्चा में रहती थी। हाल ही में अमीषा पटेल ने ऋतिक के साथ अपने रिश्ते और उनके पर्सनल हैबिट्स को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं। अमीषा ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में कहा, “हम बचपन से दोस्त थे, लेकिन मेरी पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने के बाद हमारा संपर्क थोड़ा कम हो गया था। फिर भी परिवारिक कार्यक्रमों में मुलाकात होती रहती थी क्योंकि मेरे पापा और राकेश रोशन अंकल अच्छे दोस्त थे।”
अपनी बॉडी के प्रति बेहद सजग ऋतिकअमीषा ने आगे खुलासा किया कि ऋतिक हमेशा से अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर बेहद सतर्क रहे हैं। उन्होंने बताया, “ऋतिक हर दिन एक जर्नल में अपने हर बॉडी पार्ट का रिकॉर्ड रखते हैं। अगर कभी उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़े तो उनके पास पहले से पूरी हिस्ट्री मौजूद होती है कि किस दिन किस हिस्से में क्या समस्या थी। यह आदत उन्होंने आज तक बरकरार रखी हुई है।”
आत्म-संदेह और कॉमन आदतेंअमीषा के मुताबिक, ऋतिक और वह दोनों अपनी अपीयरेंस को लेकर कभी संतुष्ट नहीं रहे। उन्होंने कहा, “हम दोनों में एक जैसी आदत थी—आईने में देखकर खुद की खामियां ढूंढना। मैं उनकी किसी चीज की तारीफ करती तो वह उसी में कमी खोज लेते थे, और मेरे साथ भी यही होता था।”
सफलता से पहले ही मिली पहचानअभिनेत्री ने बताया कि कहो ना प्यार है के रिलीज़ होने से पहले ही दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल चुकी थी। “हमें खुद पर भरोसा नहीं था कि हम इतना अच्छा कर पाएंगे या नहीं। लेकिन फिल्म आने से पहले ही हमने कई प्रोजेक्ट साइन कर लिए थे क्योंकि लोगों के बीच हमारी प्रतिभा की चर्चा हो रही थी,” अमीषा ने कहा।